Hindi NewsIndia NewsAssam CM Himanta Biswa sarma claims Muslim can not vote me even after taking one lakh rupees help
‘किडनी दे दूंगा लेकिन वोट आपको नहीं दूंगा’, मियां मुसलमान कह क्या-क्या बोल गए हिमंता बिस्वा सरमा

‘किडनी दे दूंगा लेकिन वोट आपको नहीं दूंगा’, मियां मुसलमान कह क्या-क्या बोल गए हिमंता बिस्वा सरमा

संक्षेप:

असम सीएम ने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने मुझे बताया कि आपने मेरी इतनी मदद की है कि जरूरत पड़े तो आपको किडनी भी दे दूंगा, लेकिन आपको वोट नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि वोट केवल विचारधारा के आधार पर दिया जाता है।

Dec 11, 2025 10:26 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने दो टूक कहा है कि वह दस हजार क्या अगर एक-एक लाख रुपया भी मुस्लिमों को दे देंगे, तब भी मुस्लिम समुदाय उन्हें वोट नहीं देगा। उन्होंने आज तक के एक कार्यक्रम में यह दावा किया। उनसे पूछा गया था कि जैसे बिहार में नीतीश कुमार की 10,000 रुपये वाली स्कीम चमत्कारी साबित हुई तो क्या वह भी ऐसी कोई स्कीम लाने की सोच रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर सरमा ने कहा कि बिहार में NDA की जीत की वजह सिर्फ महिलाओं को दिया गया 10,000 रुपया नहीं है बल्कि नीतीश कुमार का सुशासन रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह भी एक कारण रहा लेकिन सभी ने 10,000 रुपये लेकर वोट नहीं दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर 10,000 लेकर ही लोग वोट देते तो मुस्लिम हमें भी वोट देते।

मैं एक लाख रुपये दे दूं तो भी मियां मुसलमान वोट नहीं देगा

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक एलिमेंट है लेकिन यह भी बड़ी बात है कि हर किसी को 10,000 रुपये नहीं मिले फिर भी इतने अधिक वोट कैसे मिले? उन्होंने मुस्लिमों पर कहा कि वो पैसे लेकर भी हमें वोट नहीं देंगे। सीएम ने कहा, “अभी मैं एक लाख रुपये दे दूं तो भी असम में एक बड़ा वर्ग मुझे वोट नहीं देगा। हमारे मियां मुसलमान लोग को अगर मैं एक लाख भी दूं और वह मुझे कहें कि सीएम साहब बहुत अच्छे हैं, फिर भी वो हमें वोट नहीं देंगे।"

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी एजेंट हैं गौरव गोगोई, मैं साबित करके दिखाऊंगा; CM सरमा की चुनौती

वोट केवल विचारधारा के आधार पर

सरमा ने इससे आगे एक वाकया बताते हुए कहा कि हमने जिन मुस्लिमों की मदद की है, उनके मुताबिक वो हमें जरूरत पड़ने पर किडने दे सकते हैं लेकिन वोट नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि आपने इतनी मदद की है कि जरूरत पड़े तो किडनी भी दे दूंगा, लेकिन आपको वोट नहीं दूंगा।” उन्होंने कहा कि वोट केवल विचारधारा के आधार पर दिया जाता है। यह पैसे या कोई स्कीम के आधार पर नहीं पड़ता। अगर ऐसा होता तो तेजस्वी यादव को ज्यादा सीटें मिलतीं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।