Hindi NewsIndia NewsASP in Ranaghat West Bengal controversial remarks on women drinking alcohol
महिलाओं को शराब पीते देख शर्म आती है, बर्बादी की ओर जा रहा समाज; ASP के बयान पर हंगामा

महिलाओं को शराब पीते देख शर्म आती है, बर्बादी की ओर जा रहा समाज; ASP के बयान पर हंगामा

संक्षेप:

एएसपी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने महिलाओं के आचरण को सामाजिक व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा, ‘पुरुषों का शरारत करना स्वाभाविक है। इसे रोकना महिलाओं का कर्तव्य है।’

Oct 31, 2025 11:26 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के रानाघाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने महिलाओं के शराब पीने पर विवादास्पद टिप्पणी की है। लाल्टू हलदर का यह बयान शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आया। एएसपी ने कहा कि उन्हें महिलाओं को जुलूस में शराब पीते देख शर्म आती है। हलदर ने कहा, 'मुझे यह कहते हुए शर्म आती है। एक जुलूस में युवा महिलाएं सड़क पर खड़ी होकर शराब पीती हुई दिखीं। अगर इसे जुलूस की शान माना जाता है, तो मैं ऐसे जुलूस की निंदा करता हूं।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:नोट फेंककर राज ठाकरे को मारने की इच्छा बताई, रोहित आर्य जैसा 17 साल पुराना कांड

पुलिस अफसर हलदर ने महिलाओं के आचरण को सामाजिक व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा, 'पुरुषों का शरारत करना स्वाभाविक है। इसे रोकना महिलाओं का कर्तव्य है। लेकिन अब महिलाएं खुद शराब पीकर हंगामा कर रही हैं। नतीजतन, समाज बर्बादी की ओर जा रहा है।' रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस बयान को लेकर कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, इसे लेकर जानकारी हासिल की जा रही है। एएसपी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इंटरनेट यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं।

जेल में हंगामा, फाड़े कपड़े

दूसरी ओर, कोलकाता में एक गिरफ्तार व्यक्ति ने हवालात के अंदर अपने कपड़े उतार दिए। वह अश्लील गाना गाने लगा और नाचा भी। अब अधिकारियों ने उसके विचित्र व्यवहार की जांच शुरू कर दी है। हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 24 वर्षीय व्यक्ति को दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर पुलिस थाने की हवालात में रखा गया था। अधिकारी ने बताया, 'रात में उसकी हरकतों के चलते हमें शिकायत दर्ज करानी पड़ी। इस विचित्र व्यवहार के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए अब जांच चल रही है।' मोहम्मद शाहबाज नाम के इस व्यक्ति को हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।