जांघ पर हाथ रख देता था आसिफ, एक बार तो जबरदस्ती... TCS कांड में महिला का गंभीर आरोप

Apr 19, 2026 08:04 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

TCS कांड में महिला ने आसिफ अंसारी पर आरोप लगाया कि वह उसे बार-बार गलत तरीके से छूता था। वह जान-बूझकर मेरे शरीर को छूता और मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश करता। कई बार अपना हाथ मेरी जांघ या कंधे पर रख देता।

जांघ पर हाथ रख देता था आसिफ, एक बार तो जबरदस्ती... TCS कांड में महिला का गंभीर आरोप

TCS Nashik Case: दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के नासिक ब्रांच में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीपीओ यूनिट में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि पांच सहकर्मियों ने महीनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया और गलत तरीके से छुआ। उनके धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। महिला ने बताया कि उसका सहकर्मी आसिफ अंसारी उसकी जांघ पर हाथ रख देता था और एक बार तो जबरदस्ती उसे गले तक लगा लिया।

इंडिया टुडे के अनुसार, अपने स्टेटमेंट में महिला ने बताया है कि उसने 20 जून, 2025 को टीसीएस ज्वाइन किया था। शाहरुख कुरैशी और अन्य सहकर्मियों के साथ उसकी ट्रेनिंग 24 जून को शुरू हुई। इस दौरान, उसने आरोप लगाया कि लोन विभाग में टीम लीडर रजा मेमन कोई औपचारिक भूमिका न होने के बावजूद अक्सर ट्रेनिंग रूम में आ आता था और निजी तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।

'मैं तुम्हारे पति की जगह होता तो...'

वह अक्सर पूछता था, ''चूंकि तुम्हारे पति शहर से बाहर हैं, तो तुम अकेले ही सब कैसे संभालती हो? तुम्हें डर नहीं लगता? अगर तुम्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं किसी भी समय तुम्हारी मदद करने को तैयार हूं।'' रजा और शाहरुख कुरैशी ने उससे पूछा था कि क्या तुम्हारी लव मैरिज हुई या अरेंज्ड। रजा ने उसे प्लेयर नाम दिया था और इसी नाम से उसे बुलाया। रजा ने कमेंट किया कि अगर मैं तुम्हारे पति की जगह होता तो कभी भी तुम्हें अकेला नहीं छोड़ता। इस दौरान, वह महिला के काफी करीब खड़ा था।

'कई बार अपना हाथ मेरी जांघ पर रख देता'

महिला ने एक और सहकर्मी आसिफ अंसारी पर आरोप लगाया कि वह उसे बार-बार गलत तरीके से छूता था। उसने कहा, ''वह जान-बूझकर मेरे शरीर को छूता और मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश करता। कई बार अपना हाथ मेरी जांघ या कंधे पर रख देता। एक बार तो जबरदस्ती गले भी लगा लिया। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि अंसारी ने उससे कहा था कि क्या तुम मुझे पसंद नहीं करती हो? मैं तुम्हारे पति से ज्यादा हैंडसम हूं। मेरे साथ बाहर चलो, कुछ हो भी गया तो किसी को पता नहीं चलेगा। लंच के टाइम मेरे पास आकर बैठकर कहता कि अगर तुम्हारी कोई फिजिकल जरूरत है तो मैं उसे पूरा करूंगा। महिला ने अपनी शिकायत में इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है कि अंसारी उसके धर्म को टारगेट करता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें