आशुतोष रांका और सौरभ दास 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए, जंतर-मंतर मामले में ऐक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर मामले में यह कार्रवाई हुई है।

आशुतोष रांका और सौरभ दास 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए, जंतर-मंतर मामले में ऐक्शन
आशुतोष रांका और सौरभ दास 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए।

Ashutosh Ranka and Sourabh Das Jail: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, अभिजीत दीपके के राजनीतिक गुरु अजिंक्य शिंदे को पीस बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया है। आपको बता दें कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में जबरन घुसने के मामले में यह कार्रवाई की है।

इससे पहले रांका और सौरभ दास सहित तीनों सीजेपी नेताओं को कल ही हिरासत में लिया गया था। इसके बाद आज सुबह तीनों को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से शिंदे को छोड़कर दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रांका और सौरभ दास को जेल भेजे जाने पर भड़के दीपके

रांका और दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले का कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दोनों का गुनाह क्या था? उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आशु और सौरभ को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी क्या गलती है? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना?'

इससे पहले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार तड़के तीनों को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे बैरिकेडिंग्स पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुस गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। जंतर-मंतर को हाल में प्रदर्शनों के लिए अधिसूचित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ जबरन प्रवेश करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, शांति बनाए रखने के लिए दिए गए मुचलके की शर्तों का उल्लंघन करने और लोक सेवक को उसके आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनावों में हेराफेरी का आरोप लाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों पर जंतर-मंतर पर आंदोलन की कोशिश की गई, जिसे दिल्ली पुलिस ने नाकामयाब कर दिया।

जंतर-मंतर नहीं रहा अब धरनास्थल

इसके बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल घोषित किया था। इसके बाद जंतर-मंतर को निर्धारित धरना स्थलों की सूची से हटा दिया गया।

सीजेपी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शनों को राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक केंद्र से दूर ले जाने से लोगों के विरोध की आवाज कमजोर होगी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरांका और सौरभ दास 5 दिनों के लिए तिहाड़ भेजे गए, जंतर-मंतर केस में हुई कार्रवाई