तिहाड़ में जमीन पर सो रहे आशुतोष रांका और सौरभ दास, जेल में ब्लेड से हमले का डर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

तिहाड़ जेल में समय-समय पर विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प, लड़ाई और हमले की खबरें आती रही हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि जेल के अंदर जुगाड़ से बनी या धारदार चीजों से हमला कर दिया जाता है।

तिहाड़ में जमीन पर सो रहे आशुतोष रांका और सौरभ दास, जेल में ब्लेड से हमले का डर
आशुतोष रांका और सौरभ दास के साथ एक सामान्य विचाराधीन कैदी की तरह वर्ताव किया जा रहा है।

Ashutosh Ranka: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरभ दास इन दिनों 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। उन्हें जंतर-मंतर पर शांति व्यवस्था भंग करने के कारण जेल भेज दिया गया था। दोनों ही नेताओं को तिहाड़ जेल की अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है। उन्हें आम विचाराधीन कैदियों की तरह जमीन पर सोना होगा और ओढ़ने के लिए एक कंबल दिया गया है।

द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में जेल के एक अधिकारी के हवाले से कहा, “नए आए कैदियों को अलग-अलग कोठरियों में रखा गया है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आम कैदियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े, हमले या मिलीभगत को रोका जा सके। उन्हें उनकी कोठरी के अंदर अखबार और टीवी की सुविधा दी जाएगी।”

आशुतोष रांका और सौरभ दास के साथ दूसरे विचाराधीन कैदियों से अलग कोई व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, "दोनों को वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो दूसरों को मिलती हैं। उन्हें दाल, रोटी और सब्जी से ही काम चलाना होगा। दोनों को जमीन पर सोना होगा और उन्हें सिर्फ कंबल दिए गए हैं।" CJP नेताओं की कोठरियों में अटैच्ड बाथरूम है और उनकी सुरक्षा के लिए उनकी आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

जेल के अंदर ब्लेडबाजी का भी डर

जेल अधिकारी ने कहा, "उनकी कोठरियों के बाहर चौबीसों घंटे पुलिस तैनात की गई है ताकि नजर रखी जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि अंदर ब्लेडबाजी जैसी कई घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यहां तक ​​कि दूसरे विचाराधीन कैदी भी नए आए कैदियों को धमकाते हैं और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं।"

आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में समय-समय पर विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प, लड़ाई और हमले की खबरें आती रही हैं। कई मौकों पर देखा गया है कि जेल के अंदर जुगाड़ से बनी या धारदार चीजों से हमला कर दिया जाता है।

आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के बाद दिल्ली के एक मजिस्ट्रेट ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मुद्दे पर कई विपक्षी दलों ने भी उनका साथ दिया है।

क्या हैं तिहाड़ जेल के नियम?

तिहाड़ जेल में कैदी सुबह 5 बजे उठते हैं और उसके बाद सुबह 6 बजे हाजिरी होती है। नाश्ता सुबह 7 बजे दिया जाता है। दोपहर का खाना सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच परोसा जाता है। इसके बाद आगंतुकों से मिलने के लिए कुछ समय दिया जाता है। रात का खाना शाम 6.30 बजे जल्दी परोस दिया जाता है और कैदियों की गिनतीपूरी होने के बाद शाम 7 बजे उन्हें वापस बंद कर दिया जाता है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिहाड़ में जमीन पर सो रहे आशुतोष रांका और सौरभ दास, जेल में ब्लेड से हमले का डर