Hindi NewsIndia NewsAsaduddin Owaisi statement Donald Trump forces captured Venezuelan President Nicolas Maduro
'मोदी जी 56 इंच का सीना है तो...', वेनेजुएला मामले को लेकर ओवैसी ने दी कौन सी चुनौती

'मोदी जी 56 इंच का सीना है तो...', वेनेजुएला मामले को लेकर ओवैसी ने दी कौन सी चुनौती

संक्षेप:

मुंबई में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए AIIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को पकड़ लिया और उन्हें उनके देश से अमेरिका ले गए।’

Jan 04, 2026 07:11 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी सेनाओं की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़कर यूएस ले जाने का मामला गरमाया हुआ है। भारत में भी इस पर काफी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे डाली। मुंबई में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को पकड़ लिया और उन्हें उनके देश से अमेरिका ले गए। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनके अपने देश से अपहरण कर सकते हैं, तो आप भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत ला सकते हैं।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:वेनेजुएला पर हमले के बाद भारत की पहली प्रतिक्रिया, जारी की एडवाइजरी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी जी हम आपको कह रहे हैं, आप भी पाकिस्तान में जाकर जो मुंबई की सड़कों पर साजिश करने वाले 26/11 के जालिम लोग हैं, चाहे वो मसूद अजहर हो या फिर लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान हो। उन्होंने कहा, 'मोदी जी 56 इंच का सीना है तो भेजकर उनको उठाकर लाओ। अगर ट्रंप कर सकते हैं तो क्या आप कम हैं। जब ट्रंप कर सकता है तो आपको भी करना पड़ेगा, क्योंकि मोदी ने कहा था- अबकी बार ट्रंप सरकार।'

वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेनाओं ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया, जिसमें काराकास और आसपास के इलाकों में विस्फोट हुए। इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो व उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया और उन्हें देश से बाहर अमेरिका ले जाया गया। ट्रंप ने कहा कि मदुरो को नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों में न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाया जाएगा। अमेरिका अंतरिम रूप से वेनेजुएला को संभालेगा जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाता। इस कार्रवाई की कई देशों ने निंदा की, जबकि विपक्षी नेता और प्रवासी वेनेजुएलावासियों ने जश्न मनाया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।