Hindi NewsIndia NewsAsaduddin Owaisi statement about a hijabi woman becoming Prime Minister of India has sparked controversy
ओवैसी के हिजाबी PM वाले बयान पर बवाल, मुस्लिम देश में Gork AI पर लगा बैन; टॉप-5 न्यूज

ओवैसी के हिजाबी PM वाले बयान पर बवाल, मुस्लिम देश में Gork AI पर लगा बैन; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा के दौरान कहा कि एक दिन भारत की प्रधानमंत्री कोई हिजाबी महिला होगी। इस बयान को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि सबसे पहले ओवैसी को ही अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी हिजाबी महिला को बनाना चाहिए।

Jan 10, 2026 07:00 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि उनका सपना है कि एक दिन हिजाबी महिला भारत की प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी। ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह दिन में तारे देखने जैसा है। वहीं, असम सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि संविधान ने सभी को अधिकार दिए हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री एक हिंदू ही हो। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के एआई ग्रोक को लेकर इंडोनेशिया ने सख्ती बर्ती है। इस एआई के ऊपर पोर्नोग्राफिक कंटेट को लेकर बैन लगा दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी: असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हिजाब पहनने वाली महिला एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। महाराष्ट्र के सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान के संविधान में लिखा हुआ है कि सिर्फ एक ही मजहब का आदमी प्रधानमंत्री बन सकता है। बाबा साहब आंबेडकर का जो संविधान है, वो कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक वजीर-ए-आजम बन सकता है। असदुद्दीन ओवैसी का ख्वाब ये है कि एक दिन आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की वजीर-ए-आजम बनेगी। पढ़ें पूरी खबर…

मुस्लिम देश ने बैन कर दिया एलन मस्क का ग्रोक AI, पोर्न कॉन्टेंट को लेकर ऐक्शन

ग्रोक एआई से जुड़े अश्लील कॉन्टेंट को लेकर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की धमकी दी थी। इसके बाद ग्रोक एआई ने तस्वीर बनाने पर सीमाएं तय की हैं। हालांकि भारत सरकार इसको लेकर अब भी सख्त है। इसी बीच इंडोनेशिया ने एलन मस्क के ग्रोक ऐआई पर बैन लगा दिया है। इंडोनेशिया के संचार और डिजिटल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि अश्लील सामग्री की वजह से यह कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

पाकिस्तान के नक्शेकदम पर चल रहा बांग्लादेश, अब गाजा को लेकर कही 'मन की बात'

भारत के दो प्रमुख पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश आजकल आपस में जुगलबंदी करते हुए नजर आ रहे हैं। गाजा में शांति के लिए तैनात की जा रही फोर्स में पहले पाकिस्तान ने शामिल होने की इच्छा जताई थी। अब उसी राह पर चलते हुए बांग्लादेश ने भी गाजा में अपने सैनिक भेजने की इच्छा व्यक्त की है। पढ़ें पूरी खबर….

ट्रंप को नोबेल देने के लिए तैयार हुईं मचाडो, पुरस्कार समिति ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रेम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वेनेजुएला के घटनाक्रम के बाद अब नोबेल विजेता मारिया कोरेना मचाडो ने ट्रंप को अपना पुरस्कार देने की पेशकश की है। मचाडो की इस पेशकश के बाद नोबेल पुरस्कार समिति का बयान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

जमकर पीटा और फिर दे दिया जहर, बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुनामगंज जिले की है। मृतक की पहचान जॉय महापात्रो के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक जॉय महापात्रो की जमकर पिटाई की गई थी। इसके बाद उसे जहर दिया गया था। बाद में उसे सिलहेट मैग ओस्मानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।