तेजस्वी का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा और ये अहंकार में डूबे: ओवैसी

तेजस्वी का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा और ये अहंकार में डूबे: ओवैसी

संक्षेप:

असदुद्दीन ओवैसी ने खचाखच जुटी भीड़ के बीच कहा कि 70 साल का अरसा यह समझने के लिए काफी होता है कि जब तक मुस्लिम समाज अपनी लीडरशिप तैयार नहीं करेगा, तब तक उसके मसलों पर बात नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में आज मुस्लिमों की आबादी 19 फीसदी है।

Oct 06, 2025 03:12 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव में ऐक्टिव मोड में आ चुके हैं। उन्होंने सोमवार को मधुबनी जिले के जीरो माइल में एक जनसभा को संबोधित किया और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों की वजह से ही भाजपा जीत जाती है और ये लोग AIMIM पर बी टीम जैसा आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए जीतती है कि तेजस्वी का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा है। ये अपने वोटर को समझा नहीं पाते और ओवैसी पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने तेजस्वी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप इसी तरह गुरूर में रहेंगे तो बिहार को नुकसान होगा। इसके लिए बिहार की जनता आपको माफ नहीं करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हैदराबाद के सांसद ने खचाखच जुटी भीड़ के बीच कहा कि 70 साल का अरसा यह समझने के लिए काफी होता है कि जब तक मुस्लिम समाज अपनी लीडरशिप तैयार नहीं करेगा, तब तक उसके मसलों पर बात नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में आज मुस्लिमों की आबादी 19 फीसदी है। यह आबादी इतनी बड़ी है कि आपके बिना कोई हुकूमत नहीं बन सकती है और ना ही कोई सियासी फैसला लिया जा सकता है। मैं यह बताने आया हूं कि आप वोट डालकर घर न बैठ जाएं। मेरी गुजारिश है कि आप लोग अपनी लीडरशिप तैयार करें। AIMIM की ओर से जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसमें आपका सहयोग जरूरी है। यह लड़ाई आपकी है।

हम नहीं चाहते कि बिहार में दोबारा नीतीश और भाजपा लौटें

बिहार में 60 फीसदी आबादी 25 साल से कम आयु के बुजुर्गों की है। मैं अपील करूंगा कि वोट डालने जाएं तो युवाओं के भविष्य का ध्यान रखें। सालों तक आपने राजनीतिक दलों को जिताया, लेकिन आपको क्या मिला है। आप जानते हैं कि भारत में कट्टरता चरम पर है और मुस्लिमों के खिलाफ नफरत इतनी बढ़ गई है कि ट्रेन में एक शख्स ने गोलियां चला दीं। मुसलमान चाहते हैं कि आपको इंसाफ मिले। हम चाहते हैं कि आप मुसलमानों के साथ इंसाफ हो। मजलिस नहीं चाहती कि बिहार में दोबारा नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार बने।

लालू को खत लिखा था, पर कोई जवाब नहीं आया

ओवैसी ने कहा कि इसलिए हमने कांग्रेस और लालू यादव को खत लिखकर कहा कि हमारे साथ गठबंधन करिए और 6 सीटें दीजिए। हमारी मांग थी कि यदि आपकी सत्ता बनती है तो हमारे किसी विधायक को मंत्री ना बनाएं, लेकिन भाजपा की फिरकापरस्ती से लड़ने की जरूरत है। फिर भी उन्होंने हमारे ऑफर को स्वीकार नहीं किया। अब यदि नतीजा कुछ अलग आया तो आपको पता चलेगा कि कौन मोदी को बिहार में आने से रोक रहा था। ये लोग बार-बार बी टीम का आरोप लगाते हैं। इन्हें समझ आना चाहिए कि इनकी वजह से भाजपा जीत रही है। भाजपा इसलिए जीतती है कि तेजस्वी का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।