राज्यसभा किसे भेजेंगे अरविंद केजरीवाल? राघव चड्ढा के झटके के बाद नया रूल बनाया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अप्रैल में आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने वाले 7 सांसदों में राघव चड्ढा का नाम भी शामिल था। इसके अलावा हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हुए थे।

Rajya Sabha Seats
अरविंद केजरीवाल अब राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सतर्क हैं। (Photo by Sanchit Khanna/ Hindustan Times)

AAP यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नेताओं को लेकर अलर्ट मोड में हैं। उन्होंने कहा है कि अब किसी को भी राज्यसभा भेजने से पहले पूरी तरह से जांच कर लेंगे। खास बात है कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सांसदों पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

गोवा में उन्होंने कहा, 'अब तक हमारे चुने हुए नेताओं ने कभी किसी को भी धोखा नहीं दिया है।' उन्होंने कहा, 'गोवा में हमारे पास 2022 में दो विधायक थे। भाजपा को सिर्फ एक विधायक की जरूरत थी, लेकिन वो हमारे विधायकों को नहीं तोड़ पाए।'

अब राज्यसभा किसे भेजेगी आप

उन्होंने सांसदों को छोड़कर जाने को बड़ा सबक करार दिया है। केजरीवाल ने कहा, 'राज्यसभा के मामले में यह हमारे लिए सबक है। अब किसी को भी राज्यसभा भेजने से पहले हम उनकी कड़ी जांच पड़ता करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वो सही हैं या नहीं।' हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी भी नेता का नाम नहीं लिया है।

किसने छोड़ी थी आप

अप्रैल में आप के 7 सांसदों ने पार्टी से अलग होकर भाजपा में विलय कर लिया था। राघव चड्ढा के अलावा इनमें, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल था। खास बात है कि टूट से पहले भारत के उच्च सदन में आप के सांसदों की संख्या 10 थी, लेकिन दो तिहाई से ज्यादा सदस्यों के अलग होने के बाद महज 3 बचे हैं।

ताजा विवाद

हाल ही में आप और राघव चड्ढा के बीच SIR में नाम कटने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। दरअसल, पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सूची से चड्ढा का नाम कट गया था, जिसके आरोप उन्होंने आप सरकार पर लगाए थे। उनका कहना था, 'पंजाब की 'आप' सरकार अब बदले की राजनीति को मसौदा मतदाता सूची तक ले आई है। मैं पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सदस्य हूं और मेरा मतदाता पहचान पत्र पंजाब के मोहाली में पंजीकृत है। इसके बावजूद मसौदा मतदाता सूची में मेरे नाम के आगे 'स्थानांतरित' लिखा गया है।'

उन्होंने कहा था, 'मुझे स्थानांतरित के तौर पर किसने चिह्नित किया? 'आप' सरकार के एक अधिकारी ने। उस वर्गीकरण को किसने सत्यापित किया? फिर से, 'आप' सरकार के ही एक अधिकारी ने। उच्च स्तर पर इसकी प्रक्रिया किसने पूरी की? एक बार फिर, उसी 'आप' सरकार के अधिकारी ने।'

AAP का जवाब

इसपर आप ने कहा था, 'यह सार्वजनिक जानकारी है कि राघव चड्ढा दिल्ली में रह रहे हैं, पंजाब में नहीं। अगर वह अब पंजाब में नहीं रहते हैं तो अपने मतदाता पंजीकरण को बनाए रखना या उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करवाना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। मतदाता सूची से नाम हटने के लिए वह अब 'आप' या पंजाब सरकार को दोष नहीं दे सकते।'

हालांकि, बाद में उनका नाम वोटर लिस्ट में दिल्ली से शामिल किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि चड्ढा ने जरूरी फॉर्म दाखिल किए, जिसके बाद उनका नाम जोड़ा गया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा था, 'मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार, सांसद राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को एसी-39 (राजेंद नगर) में 'फॉर्म-6' के जरिए अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्यसभा किसे भेजेंगे अरविंद केजरीवाल? राघव चड्ढा के झटके के बाद नया रूल बनाया