Hindi NewsIndia NewsArunachal pradesh Vehicle Carrying Assam Labourers Fell Into Gorge several Dead
भारत-चीन बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, मजदूरों को ले जारी बस खाई में गिरी; 21 की मौत

भारत-चीन बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, मजदूरों को ले जारी बस खाई में गिरी; 21 की मौत

संक्षेप:

अब तक मिली सूचना के मुताबिक खाई से अब तक 13 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अन्य शवों की तलाश जारी है। 

Dec 11, 2025 04:28 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्वोत्तर भारत में भारत-चीन सीमा के पास बीते सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में बस में सवार 22 में 21 मजदूरों की मौत हो गई है। इनमें से अधिकार असम के रहने वाले थे। वहीं एक मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गाड़ी सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद मिली जानकारी के मुताबिक बस को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस राहत और बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। अब तक मिली सूचना के मुताबिक खाई से अब तक 13 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अन्य शवों की तलाश जारी है।

स्थानीय मीडिया ने बताया है कि मृतकों में अधिकतर मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलपुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर हेलोंग चागलागम सड़क निर्माण परियोजना के लिए जा रहे थे। हालांकि गाड़ी मेटेलियांग नाम की एक जगह के पास अनियंत्रित हो गई और खाई में कई मीटर अंदर जा गिरी। हालांकि हादसे की वजह को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के DDMO (प्रभारी) नांग चिंगनी चौपू ने एएनआई को बताया, "यह घटना भारत-चीन सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के चागलागम सर्कल में हुई। घटना 8 दिसंबर की रात को हुई थी। हमें इसकी रिपोर्ट 10 दिसंबर की रात को मिली। यहां तक ​​कि स्थानीय लोगों को भी नहीं पता था कि वहां कोई घटना हुई है। वहां का रास्ता बहुत ढलान वाला और संकरा है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हमने एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला है।”

ये भी पढ़ें:MP में दर्दनाक हादसा! बम स्क्वॉड की गाड़ी ट्रक से टकराई; 4 की मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कार में 8 घंटे तक तड़पने के बाद मौत

DDMO ने आगे बताया कि सुरक्षित मिले मजदूर के मुताबिक गाड़ी में 22 मजदूर सवार थे। उन्होंने बताया, “सेना, ITBP और जिला प्रशासन द्वारा वहां तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। NDRF को भी बुलाया गया है और ऑपरेशन जारी है।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।