Hindi NewsIndia NewsArunachal Pradesh Police arrests former Itanagar Deputy Commissioner suicide two people case
HIV रैकेट और 2 लोगों की आत्महत्या, अरुणाचल पुलिस ने फरार IAS अफसर को किया गिरफ्तार

HIV रैकेट और 2 लोगों की आत्महत्या, अरुणाचल पुलिस ने फरार IAS अफसर को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

सुसाइड नोट में येकर ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक उनका यौन शोषण व उत्पीड़न किया गया। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक अपमान, दबाव व धमकियों के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए हैं।

Oct 27, 2025 03:10 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने 2 लोगों की आत्महत्या के मामले में ईटानगर राजधानी क्षेत्र के पूर्व उपायुक्त टी. पोटोम को गिरफ्तार कर लिया। पापुम पारे की पुलिस अधीक्षक नीलम नेगा ने बताया कि दिल्ली सरकार में विशेष सचिव पोटोम ने आज सुबह निरजुली थाने में आत्मसमर्पण किया और उन्हें औपचारिक रूप से अरेस्ट कर लिया गया। गुरुवार को मामले का खुलासा होने के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:उस शख्स को इतना महत्व क्यों दें, चीफ जस्टिस की ओर जूता उछालने वाले पर बोला SC

पोटोम भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के कई प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में वांछित हैं, जिसमें उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक कदाचार से संबंधित आरोप हैं। मामला एक युवा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) गोमचू येकर की मौत से संबंधित है, जिसने 23 अक्टूबर को निरजुली के लेखी गांव में अपने किराए के घर में आत्महत्या कर ली थी।

उत्पीड़न और जबरदस्ती करने का आरोप

घटनास्थल पर मिले हाथ से लिखे नोट में 2 सीनियर अधिकारियों पोटोम और ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग द्वारा उत्पीड़न और जबरदस्ती किए जाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लोवांग ने भी उसी दिन लोंगडिंग जिले में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुरू में निरजुली थाने में BNS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। बाद में परिवार ने दावा किया कि कई सुसाइड नोट बरामद किए गए थे, जिनमें येकर ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

सुसाइड नोट में HIV का जिक्र

सुसाइड नोट में येकर ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक उनका यौन शोषण व उत्पीड़न किया गया। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक अपमान, दबाव व धमकियों के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए हैं। नोट में अंतरंग संबंधों, हेराफेरी समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। नोट में लिखा था कि उन्हें HIV हो गया था और एक अधिकारी ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और ब्लैकमेल किया। येकर ने दावा किया कि उन्हें 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था, जिसे बाद में पूरा नहीं किया गया। उन्होंने खा, 'अगर मेरी मौत होती है, तो यह उनकी (पोटम) वजह से होगा। कृपया मुझे न्याय दिलाइए।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।