Hindi NewsIndia NewsArrest Mamata Banerjee Assam CM Himanta Sarma furious over ruckus at Messi event
ममता बनर्जी की हो गिरफ्तारी, मेसी के इवेंट में मची अफरातफरी से भड़के हिमंत सरमा

ममता बनर्जी की हो गिरफ्तारी, मेसी के इवेंट में मची अफरातफरी से भड़के हिमंत सरमा

संक्षेप:

फुटबॉल आइकॉन मेसी के कोलकाता इवेंट में हुए भगदड़ के लिए हिमंत सरमा ने ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भी ऐसे कार्यक्रम शांति से हो जाते हैं, लेकिन बंगाल में नहीं हो पाते, क्योंकि यहां वीआईपी कल्चर हावी है।

Dec 14, 2025 10:01 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान फैली अव्यवस्था ने पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी को निशाना पर ला दिया है। भाजपा लगातार टीएमसी और सरकार पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने भी इस घटना के लिए बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं के वीआईपी कल्चर की वजह से एक अच्छा कार्यक्रम खराब हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लियोनेल मैसी के भारत दौरे के पहले दिन ही कोलकाता के मैदान में मची अफरा-तफरी का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि जवाबदेही ऊपर से तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।" इतना ही नहीं सरमा से जब पूछा गया कि क्या वह कार्यक्रम के आयोजक कि गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह न तो इसका विरोध कर रहे हैं और न ही इसका समर्थन कर रहे हैं। सरमा के मुताबिक इस घटना की पहली जिम्मेदारी राज्य के गृहमंत्री और पुलिस आयुक्त की बनती है।

सरमा ने दूसरे राज्यों में हुए बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों की तुलना कोलकाता के आयोजन से करते हुए कहा कि भंगाव में भीड़ प्रबंधन की नाकामी साफ तौर पर सामने आई है। उन्होंने कहा, "गायक जुबिन गर्ग के निधन के बाद गुवाहाटी की सड़कों पर तीन दिनों तक करीब 10 लाख लोग मौजूद थे, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। यहां पोस्ट मालोन का कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, जिसमें करीब 50 हजार लोग शामिल हुए और कोई घटना नहीं हुई। मुंबई में विश्व कप फाइनल हुआ और सब कुछ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। लेकिन पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां कुछ भी अनुमानित नहीं होता। क्योंकि वहां वीआईपी कल्चर चरम पर है।”

गौरतलब है कि भारत दौरे पर आए अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मैसी का सबसे पहला कार्यक्रम कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ही था। इस कार्यक्रम के लिए लोगों ने हजारों रुपए के टिकट खरीदे और अपने पसंदीदा फुटबॉल सितारे की एक झलक पाने के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में पहुंचे। हालांकि, उनकी यह हसरत उस समय हताशा में बदल गई, जब मैसी केवल 15 मिनट बाद ही स्टेडियम से चले गए। इसके बाद गुस्साए प्रशंसकों ने पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाया कि पहले बताया गया था कि कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का होगा, लेकिन मैसी 15 मिनट में ही चले गए और जितने भी समय वह ग्राउंड पर रहे, टीएमसी नेताओं और वीआईपी लोगों के परिवारों ने ही उन्हें घेरे रखा।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।