Hindi NewsIndia NewsArjun had extorted lakhs of rupees before killing his girlfriend Nikita in the US her sister exposed
US में गर्लफ्रेंड निकिता की हत्या से पहले लाखों रुपये ऐंठ चुका था अर्जुन, बहन ने खोली पोल

US में गर्लफ्रेंड निकिता की हत्या से पहले लाखों रुपये ऐंठ चुका था अर्जुन, बहन ने खोली पोल

संक्षेप:

अमेरिका में मारी गई निकिता की बहन सरस्वती का कहना है कि हत्या का आरोपी अर्जुन लगातार पैसे की डिमांड कर रहा था। उसने सरस्वती से 3500 डॉलर  लिए भी थे। इसके अलावा निकिता के खाते से भी पैसे ट्रांसफर किए थे। 

Jan 05, 2026 10:04 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका में अपनी पूर्व प्रमिका की हत्या कर भागकर भारत आने वाले 26 साल के अर्जुन शर्मा को इंटपोले के जरिए अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन पर तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाली गर्लफ्रेंड निकिता की हत्या का आरोप है। हत्या के बाद अर्जुन ने निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और भागकर भारत आ गया। चंडीगढ़ के रहने वाले अर्जुन को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। वहीं निकिता के बहन ने दावा किया है कि अर्जुन ने हत्या से पहले ही निकिता के अकाउंट से 3.16 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निकिता की बहन सरस्वती ने अमेरिका में भारतीय दूतावास में शिकायत की है जिसमें उन्होंने 3500 डॉलर ट्रांसफर करवाने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को अर्जुन ने निकिता और सरस्वती से पैसे की डिमांड की थी। इसके बाद निकिता ने अर्जुन की तरफ से सरस्वती से 5 हजार डॉलर मांगे। सरस्वती ने उसे 4500 डॉलर दिए। कुछ दिन बाद ही अर्जुन 1000 डॉलर और मांगने लगा। उसने पहले वाले पैसे भी नहीं लौटाए थे।

सरस्वती ने कहा, मैंने अर्जुन को 4500 डॉलर भेजे थे और इसमें से उसने 3500 डॉलर लौटा दिए थे। वहीं 2 जनवरी को अर्जुन ने एक बार फिर फोन किया और 1 हजार डॉलर मांगने लगा लेकिन मैंने देने से इनकार कर दिया। 2 जनवरी को ही निकिता लापता हो गई। वह मैरीलैंड में डेटा एनालिस्ट का काम करती थीं।

2 जनवरी को अर्जुन ने हार्वर्ड पुलिस से संपर्क किया और बताया कि निकिता लापता हो गई है। अर्जुन ने कहा कि पिछली बार उसने 31 दिसंबर को उसे देखा था। इसके बाद तुरंत अर्जुन ने अमेरिका छोड़ दिया और वह भारत चला आया। अमेरिका एजेंसियों का कहना है कि हो सकता है अर्जुन और निकिता के बीच कोई विवाद हो गया है जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी हो। अमेरिकी फेडरल एजेंसियां और भारत की पुलिस मिलकर उसको प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।