Hindi NewsIndia NewsArgument over switching off the light Bengaluru colleague killed the manager beating by Dumble
ऑफिस में लाइट बंद करने की मामूली सी बात पर झगड़ा, साथी कर्मचारी की डंबल से मारकर हत्या

ऑफिस में लाइट बंद करने की मामूली सी बात पर झगड़ा, साथी कर्मचारी की डंबल से मारकर हत्या

संक्षेप:

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लाइट बंद करने की मामूली सी बात पर झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चित्रदुर्ग जिले के मूल निवासी भीमेश बाबू के रूप में हुई है।

Sun, 2 Nov 2025 03:14 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लाइट बंद करने की मामूली सी बात पर झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चित्रदुर्ग जिले के मूल निवासी भीमेश बाबू के रूप में हुई है। यह घटना डाटा डिजिटल बैंक नामक कंपनी के ऑफिस में रात करीब 1.30 बजे हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों के बीच हुई बहस
जानकारी के मुताबिक यह कंपनी रोजाना फिल्म शूटिंग के वीडियो स्टोर करती है। इसका ऑफिस किराए पर चलता है। रात के वक्त यहां पर 41 साल के भीमेश बाबू और 24 साल के सोमला वामशी नाम के दो कर्मचारी रुके हुए थे। रात में दोनों के बीच ऑफिस की लाइट बंद करने को लेकर बहस हो गई। असल में भीमेश को तेज रोशनी से दिक्कत थी। इसलिए वह जरूरत न होने पर साथी कर्मचारी से लाइट बंद करने के लिए कह रहा था। दोनों के बीच यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि विजयवाड़ा निवासी सोमला ने गुस्से में आकर भीमेश के माथे पर डंबल से कई बार वार कर दिया।

मौके से घबराकर भागा
इस हमले में भीमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमला करने वाले सोमला घबराकर वहां से भाग निकला। इसके बाद वह एक अन्य साथी कर्मचारी गौरी प्रसाद के पास पहुंचा। प्रसाद ने एक अन्य दोस्त से मदद मांगी। इन लोगों ने जब देखा कि भीमेश कोई हरकत नहीं कर रहा है तो एंबुलेंस को कॉल किया।

एंबुलेंस स्टाफ ने भीमेश की नब्ज टटोली और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने गोविंदराज कोतवाली जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसओ ने बताया कि सोमला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।