मोनिका को नौसेना में काम करने वाले शादीशुदा प्रेमी ने काट डाला, फ्रिज में रखे टुकड़े

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

रविंद्र शादीशुदा था, लेकिन उसका मोनिका से अफेयर चल रहा था। खबरें हैं कि कुछ सप्ताह पहले रविंद्र की पत्नी उसका घर छोड़कर चली गई थी और 29 मार्च को मोनिका उसके घर पहुंची। रविंद्र ने ही प्रेमिका को कॉल करके घर बुलाया था। दोनों कुछ देर घर में भी साथ रहे।

मोनिका को नौसेना में काम करने वाले शादीशुदा प्रेमी ने काट डाला, फ्रिज में रखे टुकड़े

दिल्ली के श्रद्धा वाकर जैसा ही एक हत्याकांड अब विशाखापत्तनम से सामने आया है। खबर है कि यहां 35 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 28 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस को लाश के टुकड़े फ्रिज से मिले हैं। मई 2022 में आफताब पूनावाला ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी और लाश को छोटे टुकड़ों में फ्रिज में रख दिया था।

आरोपी की पहचान सीएच रविंद्र के रूप में हुई है। वह नौसेना में कर्मचारी है। वहीं, मृतक का नाम मोनिका है। रविंद्र विजियानगरम जिले के राजम का रहने वाला है और मोनिका वाइजैग से थी। वारदात को अंजाम वाइजैग के ही एलवी नगर क्षेत्र में दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने मोनिका के शव के कुछ टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया था। जबकि, कुछ फ्रिज में पाए गए।

शादीशुदा होने के बाद भी अफेयर

रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र शादीशुदा था, लेकिन उसका मोनिका से अफेयर चल रहा था। खबरें हैं कि कुछ सप्ताह पहले रविंद्र की पत्नी उसका घर छोड़कर चली गई थी और 29 मार्च को मोनिका उसके घर पहुंची। रविंद्र ने ही प्रेमिका को कॉल करके घर बुलाया था। दोनों कुछ देर घर में भी साथ रहे।

गुस्से में हत्या!

कहा जा रहा है कि घर पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कथित तौर पर झगड़े के दौरान गुस्से में आकर रविंद्र ने मोनिका की हत्या कर दी और लाश को टुकड़ों में बांट दिया। उसने कथित तौर पर लाश के कुछ टुकड़ों को बैग में रखा और दूर किसी जगह पर फेंक आया। जबकि, कुछ टुकड़े फ्रिज में रखे।

सरेंडर कर दिया

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद रविंद्र पुलिस स्टेशन पहुंचा था और हत्या की बात मान ली। जांच के दौरान पुलिस को रविंद्र के घर से महिला के कुछ अंग मिले। हालांकि, इस दौरान सिर गायब था और पुलिस को शक है कि सिर को रविंद्र ने कहीं ठिकाने लगा दिया है। फिलहाल, अन्य टुकड़ों की खोज की जा रही है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें