
पशु तस्करों का BSF जवानों पर हमला, अफगानों को जेल में ठूंस रहा पाकिस्तान; टॉप-5 न्यूज
त्रिपुरा में मवेशी तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किया है। इसकी वजह से पांच जवान घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं जवानों से बचकर भाग रहे इन तस्करों ने बीएसएफ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है।
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवानों के ऊपर हमला किया है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। तस्करों ने बीएसएफ की गाड़ी को भी निशाना बनाया है। वहीं, दूसरी ओर डूरंड लाइन पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अफगानों पर अत्याचार बढ़ा दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते में पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए अफगानियों की संख्या में 146 फीसदी की वृद्धि हुई है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान पर...
पशु तस्करों ने BSF जवानों पर किया हमला, 5 घायल; गाड़ी भी तोड़ डाली
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में मवेशी तस्करों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 5 जवान घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम बिशालगढ़-कमठाना रोड पर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास यह हमला किया गया और बीएसएफ के एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। पढ़ें पूरी खबर…
सीमा पर तनाव के बीच अफगानों को जेल में ठूंस रहा पाकिस्तान, UN ने जारी की रिपोर्ट
डूरंड लाइन पर तालिबान के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने देश में बैठे अफगानों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में ऐसी गिरफ्तारियों की संख्या करीब 146 फीसदी बढ़ गई है। रिपोर्ट में इसका मुख्य कारण पाकिस्तान में आने वाली सीमा को फिर से खोल देना बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
त्रिशूल से सेना तैयार कर रही है ‘जय’ फॉर्मूला, क्या है इस सैन्य अभ्यास का मकसद
भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड एक खास सैन्य अभ्यास में जुटी हुई है। इस सैन्य अभ्यास का नाम त्रिशूल दिया गया है। इसका मकसद तीनों सेनाओं के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। इस सैन्य अभ्यास का नाम दिया गया है जय (JAI)। इसका मलतब है जॉइंटनेस यानी संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन यानी नवाचार। अधिकारियों के मुताबिक यह भारतीय सशस्त्र बलों की प्रौद्योगिकी-सक्षमता और भविष्य के लिए तैयार बल के निर्माण की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। पढ़ें पूरी खबर…
जम्मू-कश्मीर में ट्रेन की खिड़की तोड़ अंदर घुसी चील, लोको पायलट घायल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चलती हुई ट्रेन की खिड़की से चील टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चील विंड स्क्रीन तोड़ती हुई सीधे लोको पायलट से जा लगी। उसके साथ ही कांच के कुछ टुकड़े भी लोको पायलट से लगे, जिसकी वजह से वह मामूली रूप से जख्मी हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…
पुणे जमीन घोटाले की FIR में क्यों नहीं लिखा गया अजित पवार के बेटे पार्थ का नाम?
पुणे के मुंधवा में 300 करोड़ की सरकारी भूमि खरीद मामले ने तहलका मचा दिया है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार सवालों के घेरे में हैं। उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कोई भी दोषी छोड़ा नहीं जाएगा। हालांकि इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में कहीं भी पार्थ पवार का नाम नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…





