Hindi NewsIndia NewsAnger in Bengal over the killing of a Hindu in Bangladesh massive protests held in Kolkata
बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर बंगाल में उबाल, कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर बंगाल में उबाल, कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन

संक्षेप:

बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हुई बर्बर हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं एवं समर्थकों के साथ सोमवार को यहां बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

Dec 22, 2025 09:13 pm ISTDeepak Mishra भाषा, कोलकाता
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हुई बर्बर हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं एवं समर्थकों के साथ सोमवार को यहां बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारी ने निजाम पैलेस से बेकबागन तक रैली का नेतृत्व किया, जहां लगभग 2,000 लोग एकत्र हुए तथा पड़ोसी देश में हुई हत्या की बर्बर घटना की निंदा की और प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश के मयमनसिंह में 18 दिसंबर की रात दीपू दास की पीटकर हत्या कर दी गई। फिर शव को आग के हवाले कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम दास की हत्या में संलिप्त सभी लोगों के लिए कड़ी सजा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले तुरंत बंद हों। अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में अगर हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हम 26 दिसंबर को 10,000 लोगों के साथ बांग्लादेशी उप उच्चायोग पर फिर से आएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि इस हत्या के विरोध में 24 दिसंबर को हिंदू संगठन पूरे प्रदेश में कुछ समय के लिए सड़क जाम करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस का पुतला भी फूंका। इससे पहले दिन में, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां बांग्लादेश उप उच्चायोग कार्यालय के निकट धरना दिया।

बांग्लादेश में भी प्रदर्शन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में अंतरिम सरकार के विफल रहने को लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया गया। इस बीच, अधिकारियों ने एक हिंदू व्यक्ति की पीटकर हत्या, मीडिया कार्यालयों पर हमलों और एक भारतीय राजनयिक मिशन के पास हुई हिंसक घटनाओं से जुड़े 21 संदिग्धों की गिरफ्तारी की घोषणा की। हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक संगठनों के नेताओं ने सोमवार को ढाका में दीपू चंद्र दास की पीटकर हत्या किये जाने के विरोध में एक मानव श्रृंखला बनाई और कहा कि अंतरिम सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, हत्याओं और उत्पीड़न को रोकने में विफल रही है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;