4 साल की बच्ची की छाती पर मारी लात, कौन है आंगनवाड़ी की महिला? हरकत में आई पुलिस
पनवेल में एक महिला ने आंगनवाड़ी जाने से मना करने पर 4 साल की बच्ची की छाती पर जोरदार लात मार दी। इस खौफनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया है।

नवी मुंबई के पनवेल से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बच्ची ने आंगनवाड़ी जाने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर महिला ने उसकी छाती पर जोरदार लात मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से आम लोगों और पैरेंट्स में भारी आक्रोश है।
कौन है यह महिला?
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बच्ची को लात मारने वाली महिला एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। हालांकि यह दावा गलत है। बच्ची को मारने वाली कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी मां है। लोग महिला को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
सीढ़ियों पर जा गिरी मासूम
यह खौफनाक घटना पनवेल के नंदगांव गांव स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर घटी। वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला ने अपनी छोटी बच्ची के सीने पर इतनी जोर से लात मारी कि वह सीधे आंगनवाड़ी के गेट की सीढ़ियों पर जाकर गिरी। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस भयानक घटना में बच्ची को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।
पुलिस ने मां को लिया हिरासत में
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पनवेल सिटी पुलिस ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि लात मारने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि बच्ची की मां ही है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
गुस्से में उठाया कदम, अब जता रही पछतावा
पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपनी इस हरकत पर पछतावा जाहिर किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आंगनवाड़ी जाने से लगातार मना कर रही थी, जिसके कारण उसे अचानक बहुत तेज गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर बच्ची को लात मार दी।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने इस घटना की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) को भेज दिया गया है। अब सीडब्ल्यूसी (CWC) जो भी दिशा-निर्देश देगी, उसी के आधार पर महिला के खिलाफ आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ें

