दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी दवा, इस राज्य सरकार ने शुरू की खास पहल

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अब तक इस ड्रोन डिलीवरी पहल ने 1,000 उड़ानें पूरी कर ली हैं। इन उड़ानों में कुल 40,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई और 25,000 से ज्यादा चिकित्सा उत्पादों को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है।

दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से पहुंचाई जाएगी दवा, इस राज्य सरकार ने शुरू की खास पहल

आंध्र प्रदेश सरकार ने दूरदराज के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। अल्लूरी सीतारामा राजू जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की डिलीवरी का कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन, रीयल टाइम गवर्नेंस सिस्टम (RTGS) और अमेरिका स्थित यूपीएस फाउंडेशन की ओर से समर्थित टेक्नोलॉजी पार्टनर रेडविंग के साथ मिलकर यह प्रोजेक्ट लागू किया है।

इस पहल का मकसद अंतिम छोर तक डायग्नोस्टिक सैंपल, जरूरी दवाइयां और अन्य चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाना है। पादेरू मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल अस्पताल (GGH) को छोटे स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर ड्रोन के माध्यम से सैंपल भेजे और दवाइयां लाई जा रही हैं। इससे पहाड़ी और जंगली इलाकों में सड़क मार्ग से होने वाली देरी समाप्त हो गई है।

बड़े इलाके को किया जा रहा कवर

अब तक इस ड्रोन डिलीवरी पहल ने 1,000 उड़ानें पूरी कर ली हैं। इन उड़ानों में कुल 40,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई और 25,000 से ज्यादा चिकित्सा उत्पादों को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया। प्रत्येक ड्रोन लगभग दो किलोग्राम पेलोड ले जाने में सक्षम है और कोल्ड चेन सुविधा से लैस है, जिससे दवाइयों और ब्लड यूनिट की गुणवत्ता बरकरार रहती है।

यह इनोवेटिव कदम आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। सड़कों की कमी और दुर्गम भूगोल वाले क्षेत्रों में ड्रोन स्वास्थ्य सेवाओं को तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में इस मॉडल को अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाए, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत हों। इस पहल से मरीजों को समय पर इलाज मिलना आसान हो जाएगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें