Hindi NewsIndia NewsAndhra Pradesh fire broke out at Gannavaram International Airport in Customs officials room
विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों के कमरे में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों के कमरे में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

संक्षेप:

हवाई अड्डे के अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। ताजा अपडेट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Tue, 28 Oct 2025 12:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों के कमरे में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सॉफ्टवेयर उपकरण, स्प्लिट एयर कंडीशनर और सामान वाले बैग जलकर राख हो गए। गन्नवरम हवाई अड्डे के अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। ताजा अपडेट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:कब तक आएगा चक्रवाती तूफान मोंथा, कितना भीषण असर और क्या है तैयारी; सब समझिए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास 13 मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। रवीशा टावर की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी थी, जिसके बाद दमकल और बचाव कर्मियों की टीमों ने करीब 200 से 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के समय सैकड़ों कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों का दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई।

आग लगने से मची अफरातफरी

चश्मदीदों ने बताया कि अलार्म बजने पर लोग सीढ़ियों और निकास की ओर भागे, जिससे अफरातफरी मच गई। स्टेशन के पास ट्रैफिक जाम के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को थोड़ी देर हुई। इसके बावजूद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे नुकसान मुख्य रूप से पहली मंजिल के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका मौके पर ही इलाज किया गया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।