Hindi NewsIndia NewsAndhra Pradesh CM announces Diwali bonus including DA for government employees
सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, इस राज्य में DA समेत दिवाली बोनस देगी सरकार

सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, इस राज्य में DA समेत दिवाली बोनस देगी सरकार

संक्षेप:

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को 60 दिन के भीतर सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सेवानिवृत्ति से पहले 180 दिन का बाल देखभाल अवकाश लिया जा सकेगा।

Sun, 19 Oct 2025 01:28 PMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 नवंबर से महंगाई भत्ते समेत कई लाभों की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार महंगाई भत्ते (DA) पर प्रति माह 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी। नायडू ने शनिवार देर रात आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘दिवाली उत्सव पैकेज के तहत हम एक नवंबर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की एक किस्त जारी कर रहे हैं।’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:RSS के पथ संचलन कार्यक्रम को प्रशासन ने नहीं दी इजाजत, फैसले पर हंगामा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार पुलिस विभाग के अर्जित अवकाश भुगतान के एक हिस्से का भुगतान करेगी। इस राशि को 105 करोड़ रुपये की दो बराबर किस्तों में विभाजित करेगी। नायडू ने बताया कि कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को 60 दिन के भीतर सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सेवानिवृत्ति से पहले 180 दिन का बाल देखभाल अवकाश लिया जा सकेगा।

RTC कर्मचारियों को मिली प्रमोशन

सीएम नायडू के अनुसार, सरकारी कर्मचारी संघों के कार्यालयों की इमारतों का संपत्ति कर माफ कर दिया गया है। सड़क परिवहन निगम (RTC) के कर्मचारियों को दिवाली उपहार के रूप में पदोन्नति दी गई है। तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख ने कहा कि कुछ पदों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कर्मचारी संघों से वेतन संशोधन आयोग (PRC) का मुद्दा उन पर छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में घोषणा बस कुछ ही दिन में की जाएगी। नायडू ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय संकट के बावजूद कर्मचारियों को 15,921 करोड़ रुपये का बकाया जारी किया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।