Hindi NewsIndia NewsAndhra pradesh bus accident fell in gorge many killed
सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाईं में जा गिरी यात्रियों से भरी बस; कम से कम 9 की मौत

सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाईं में जा गिरी यात्रियों से भरी बस; कम से कम 9 की मौत

संक्षेप:

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक  बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें मंदिर में दर्शन करने वाले करीब 35 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। 

Dec 12, 2025 08:57 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में घाट रोड पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह करी 5. 30 बजे चिंतुरु और भद्राचालम के बीच बस ने नियंत्रण खो दिया और यह गहरी खाईं में जा गिरी। बस में सवार करीब 35 लोग भद्रचालम मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम की ओर रवाना हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बताया, उन्होंने बताया कि चित्तूर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रही बस में चालक और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि दुर्घटना एक दुर्गा मंदिर के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई।

बरदार ने बताया, ‘घाट रोड सड़क से बस के नीचे गिर जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बस पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरी। बस पलट गई... और वहीं फंस गई।’ उन्होंने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। अधिकारी के अनुसार, संभवतः घने कोहरे के कारण बस चालक दुर्घटनास्थल पर स्थित मोड़ को नहीं देख पाया, जो मोथुगुडेम थाना क्षेत्र में पड़ता है।बरदार ने कहा कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्री राम मंदिर जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि संभव है कि मोड़ पर ड्राइवर बस को कंट्रोल नहिं कर पाया और बस सेफ्टी वॉल से जा टकराई। जिस जगह हादसा हुआ वहां पहाड़ी और सुनसान इलाका होने की वजह से मोबाइल नेटवर्क भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिलने में भी काफी वक्त लग गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।