Hindi NewsIndia Newsanchal mamidwar Saksham tate woman married dead body of her lover Maharashtra nanded
Anchal Case: सक्षम का भरोसा जीतने आंचल के पिता और भाई ने रची साजिश, हत्या से पहले खूब नाचे साथ

Anchal Case: सक्षम का भरोसा जीतने आंचल के पिता और भाई ने रची साजिश, हत्या से पहले खूब नाचे साथ

संक्षेप:

Anchal Case: 21 साल की आंचल ममदीवार ने 20 साल के सक्षम ताटे के शव से विवाह कर लिया था। गुरुवार शाम आंचल के भाई हिमेश और सक्षम के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई।

Dec 02, 2025 01:11 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक युवती के प्रेमी के शव से शादी करने का मामला चर्चा में है। इस मामले में आरोपी युवती के पिता और भाई ही हैं। खबर है कि जिस युवक की हत्या के आरोप में दोनों पर लगे हैं, युवती के पिता उस युवक के साथ ही कुछ महीनों पहले जश्न मना रहे थे। युवती ने पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

21 साल की आंचल ममदीवार ने 20 साल के सक्षम ताटे के शव से विवाह कर लिया था। गुरुवार शाम आंचल के भाई हिमेश और सक्षम के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई जो उसकी पसलियों के आर-पार निकल गई, इसके बाद उसने उसके सिर पर टाइल से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद हिमेश, उसका भाई साहिल (25) और पिता गजानन मामिडवार (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

साथ नाच रहे थे

एनडीटीवी की रिपोर्ट में एक वीडियो के हवाले से बताया गया है कि आंचल के पिता गजानन आंबेडकर जयंती मना रहे हैं। वीडियो में वह आंचल, सक्षम और उनके दोस्तों के साथ नाच रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कपल खुश है। जश्न के दौरान गजानन ने बेटी को गले लगाया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सक्षम के दोस्त आरोपी को कंधे पर उठा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि आंचल के पिता और भाई ने हत्या से पहले सक्षम का भरोसा जीतने की साजिश रची थी।

पुलिस ने उकसाया

सोमवार को आंचल ने इतवारा थाने के दो पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मृतक के घर पर पहुंची युवती ने प्रेमी की हत्या के लिए अपने भाई को फांसी देने की अपील की।

आंचल ने पीटीआई-वीडियो को बताया, 'हत्या वाले दिन, मेरा भाई हिमेश मुझे सुबह इतवारा थाने ले गया और सक्षम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा।' युवती ने बताया कि उसने फर्जी शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

आंचल ने कहा, 'पुलिस के दो अधिकारियों ने उसे (भाई को)यह कहकर उकसाया कि उसे दूसरे लोगों से लड़ने के बजाय उस आदमी को मार देना चाहिए जिससे मैं प्यार करती हूं।' उसने कहा कि उसके भाई हिमेश ने सक्षम की हत्या के बाद थाने वापस आने की चुनौती दी थी।

आंचल ने कहा, 'मेरा भाई बहुत गुस्से में था। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह सक्षम की हत्या करने के बाद थाने आएगा। फिर उसने उसे (सक्षम को) मार डाला। मेरी बस यही मांग है कि आरोपियों (उसके भाई और पिता) को भी उसी तरह मारा जाए जैसे सक्षम को मारा गया। अब मैंने उससे शादी कर ली है और उसके परिवार के साथ रहूंगी। मैं उनका ख्याल रखूंगी।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।