Hindi NewsIndia NewsANC takes action in drugs party case summons Shraddha Kapoor brother Siddhant Orry also under pressure
ड्रग्स पार्टी मामले में ऐक्शन में ANC, श्रृद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को किया तलब, ओरी पर भी शिकंजा

ड्रग्स पार्टी मामले में ऐक्शन में ANC, श्रृद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को किया तलब, ओरी पर भी शिकंजा

संक्षेप:

ड्रग्स पार्टी मामले में पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के बाई सिद्धांत कपूर को भी समन भेजा है। पुलिस ने इसके अलावा ओरी को भी 26 नवंबर को पेश होने का समन भेजा है।

Nov 21, 2025 07:26 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ड्रग्स का काला साया एक बार फिर से बॉलीवुड के ऊपर मंडराने लगा है। सोशल मीडिया इन्फलुएंसर और बॉलीवुड हीरोइनों के करीबी माने जाने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमानी के बाद अब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को भी समन भेजा है। पुलिस के मुताबिक सिद्धांत को 25 नवंबर के लिए तलब किया गया है, वहीं ओरी को 26 नवबंर के लिए समन भेजा गया है। इससे पहले ओरी को गुरुवार को पुलिस को सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके वकील ने पुलिस के सामने आकर 25 नवंबर तक का वक्त मांगा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एंटी नारकोटिक्स सेल के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को ड्रग्स पार्टी के मामले में समन इसलिए भेजा गया है क्योंकि उसका नाम ड्रग तस्कर सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ के दौरान सामने आया था। शेख 252 करोड़ के मेफेड्रोन जब्ती मामले में मुख्य आरोपी है।

पुलिस के मुताबिक शेख ने दावा किाय है कि जिन रेव पार्टीज का वह आयोजन करता था, उनमें से कुछ में बॉलीवुड के सेलिब्रिटी, राजनेता और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल होता था। इसमें शेख ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी और श्रृद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का नाम भी बताया था। कई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि चूंकि ओरी का नाम इसमें सीधे तौर पर सामने आया है। इसलिए उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को बुलाया गया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनकी जगह पर उनके वकील ने 25 नवंबर तक का वक्त मांगा था।

आपको बता दें शेख को महाराष्ट्र के सांगली में एक ड्रम फैक्ट्री से बरामद हुई 252 करोड़ की मेफेड्रोन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में जब एएनसी ने उससे पूछताछ की तो उसने बॉलीवुड के तमाम राज उगल दिए। गौरतलब है कि शेख को उसकी शाही और भव्य जीवनशैली के लिए 'लैविश' नाम से भी जाना जाता है। इसे पिछले महीने ही दुबई से निर्वासित किया गया था। इस गैंगस्टर सलीम डोला का करीबी माना जाता है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।