जब मैं विधायक बना, अमित शाह तो बच्चे थे; देशभक्ति को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब वह विधायक बन गए थे तब गृह मंत्री पैदा भी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी और इसलिए वे देशभक्ति का ज्ञान ना दें।

Mallikarjun Kharge
बीजेपी को देशभक्ति पर सवाल करने का अधिकार नहीं- खरगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कि जब वह विधायक बन गए तब शाह बच्चे ही थे। दक्षिण गोवा की एक रैली में उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का स्वतंत्रता संग्राम में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग विधायकों को किडनैप करके सरकार बनाते हैं।

मैं विधायक बना तो पैदा भी नहीं हुए थे शाह- खरगे

उन्होंने कहा, बीजेपी बार-बार गांधी परिवार और सोनिया गांधी के बारे में बात करती है। उन्होंने कहा, जब मैं विधायक बन गया था तब आज के गृह मंत्री अमित शाह पैदा भी नहीं हुए थे। उनकी उम्र कितनी है। 57 या 58 साल? हमारे लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। क्या आपने लड़ी? बीजेपी का कौन आजादी के लिए लड़ा। हमें बताया जाता है कि हम देशभक्त नहीं हैं। ऐसा कहने वाले लोग ही देश विरोधी हैं।

शुद्धीकरण पर भड़के खरगे

उन्होंने कहा, बीजेपी धर्मविरोधी भी है। हल्द्वानी में उनकी एक रैली के बाद उस जगह का शुद्धीकरण करवाया गया था। आरोप है कि आठ अगस्त को खरगे की राजनीतिक रैली के दो दिन बाद, 10 अगस्त को श्री राम सेना ने उसी जगह पर गंगाजल का छिड़काव किया और 'हवन' किया। इस अनुष्ठान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह दलितों के प्रति भेदभावपूर्ण सोच को दर्शाता है।

उन्होंने सवाल किया, ''क्या आपको इस बात पर शर्म आती है कि आप दलितों से जुड़ी प्रथाओं का पालन कर रहे हैं? क्या आप दलितों को दूर रख रहे हैं? क्या आप उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं? क्या आप उस जगह को शुद्ध कर रहे हैं जहां खरगे ने भाषण दिया था? क्या आपको शर्म नहीं आती?'

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अक्सर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और गांधी परिवार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मैं जनता का प्रतिनिधि हूं। और जनता के प्रतिनिधि के तौर पर मैं यात्रा करता रहूंगा, बोलता रहूंगा, लड़ता रहूंगा और इन लोगों की पोल खोलता रहूंगा तथा उन्हें हराता रहूंगा।" गोवा में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि राज्य के 12 मंत्रियों में से 10 कांग्रेस के पूर्व नेता हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

उन्होंने कहा, ''गोवा में हमारे लोग भारी अंतर से जीते थे, लेकिन दल बदलने वाले कुछ लोग छोड़कर चले गए और आज 12 मंत्रियों में से 10 कांग्रेस से हैं।'' उन्होंने पाला बदलने वालों को "गद्दार" बताया और आरोप लगाया कि उनके पाला बदलने से गोवा की नैतिकता और आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची है। खरगे ने मतदाताओं से गोवा की रक्षा के लिए कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा, "गद्दारों को वोट न दें। अगर आप उन्हें वोट देंगे, तो आप भी गद्दार बन जाएंगे।"

उन्होंने जमीन के मालिकाना हक का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि मेट्रो शहरों के अमीर लोगों ने गोवा में जमीन खरीदी है। उन्होंने पूछा, "क्या वे इसे आपकी भलाई के लिए खरीद रहे हैं? या गोवा का मजाक उड़ाने के लिए?"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजब मैं विधायक बना, अमित शाह तो बच्चे थे; देशभक्ति को लेकर क्या बोले खरगे