छात्रों पर संसद में बोलेंगे अमित शाह, फिर चर्चा से भागे न विपक्ष: किरेन रिजिजू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस समेत विपक्ष से अपील की है कि जब गृह मंत्री या सरकार की तरफ से वक्तव्य दिया जाए, तो विपक्ष हंगामा करके बाधा न पहुंचाए।

Amit Shah Parliament
छात्र आंदोलन में पुलिस एक्शन पर संसद में चर्चा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह (File Photo)

छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार संसद में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई सहित हर पहलू पर विस्तृत चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह खुद इस मुद्दे पर जवाब देंगे जैसा कि विपक्ष मांग कर रहा है।

किरेन रिजीजू ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "सरकार छात्रों के आंदोलन और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों पर संसद में नियम और परंपराओं के तहत विस्तार से चर्चा करने को तैयार है।"

संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस समेत विपक्ष से अपील की है कि जब गृह मंत्री या सरकार की तरफ से वक्तव्य दिया जाए, तो विपक्ष हंगामा करके बाधा न पहुंचाए।

सरकार ने दिया चर्चा का प्रस्ताव

रिजिजू ने कहा, "मेरी विपक्ष से केवल यही गुजारिश है कि जब चर्चा और जवाब दिया जा रहा हो, तो वे गृह मंत्री के वक्तव्य को शांतिपूर्वक सुनें और सदन की कार्यवाही में व्यवधान न डालें।"

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में छात्र प्रदर्शनों पर बयान देने के साथ-साथ पूरी बहस का जवाब भी देंगे।

रिजिजू ने कहा कि सरकार ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में साफ कर दिया है कि वह छात्र आंदोलन के मुद्दे पर व्यापक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष जिस भी मुद्दे पर सवाल उठाना चाहता है, सरकार उसका जवाब देने को तैयार है।

कांग्रेस-सपा सुलझाएं अपना मतभेद

उन्होंने विपक्ष से सदन में हंगामा न करने और कार्यवाही बाधित न करने की अपील की। रिजिजू ने कहा, "हमने अपनी तरफ से चर्चा का प्रस्ताव दे दिया है। अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कुछ मतभेद दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उन्हें खुद सुलझाना होगा।"

उन्होंने साफ कहा कि छात्रों के मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच जो भी राजनीतिक मतभेद हैं, उन्हें दोनों दलों को मिलकर सुलझाना होगा।

क्या थी विपक्ष की मांग?

विपक्षी दल दिल्ली और दूसरी जगहों पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस बल प्रयोग पर गृह मंत्री अमित शाह से संसद के भीतर जवाब और स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं।

विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी और उनके बयान की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में हंगामा और नारेबाजी कर रहा है, जिससे कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

सरकार का कहना है कि वह छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनकी चिंताओं पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही है, लेकिन इसके लिए विपक्ष को संसदीय नियमों के तहत चर्चा में भाग लेना होगा।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रों पर संसद में बोलेंगे अमित शाह, फिर चर्चा से भागे न विपक्ष: किरेन रिजिजू