1.5 किलोमीटर में 8 हजार की भीड़, ऐसे बनेंगे देश की आवाज? अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच अमित शाह ने उनके ऊपर तंज कसा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के मुख्य नेता के रूप में आए हैं तब से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है।

Union Home Minister Amit Shah
अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज।

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच अमित शाह ने उनके ऊपर तंज कसा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के मुख्य नेता के रूप में आए हैं तब से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार की भीड़ इकट्ठी करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते हैं। अमित शाह ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है उससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा। राहुल गांधी अब भारत की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है। 2029 के आम चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत के साथ आने वाला है और कांग्रेस की हार होने वाली है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में 3 म्युनिसिपल पार्टी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव हुए हैं। 2 म्युनिसिपल पार्टी और 1 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कुल 104 में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की हैं। आप ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा और 32 सीटों पर ही जमानत जब्त कराई है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मतदाता प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मैं कहना चाहता हूं कि 41 सालों के बाद आज भी यहां कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीती है।

अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह एसआईआर का परिणाम है? आप प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को एसआईआर के नाम से झुठलाते हैं। यह इनके लिए आत्मनिरीक्षण का समय है। देश में 3 राज्यों(पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु) में उपचुनाव हुआ है और वहां कांग्रेस को एक भी सीट प्राप्त नहीं हुई है। राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।

यह चुनाव राहुल गांधी के लिए सबक है। उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में ग्राम समिति के चुनाव हुए थे। 4,600 सीटों में से 3,248 सीट और 900 सीट, कुल मिलाकर 77.5% मत हिस्सेदारी के साथ NDA 4000 से ज्याजा सीटों पर जीत दर्ज करने में कायम हुआ है। जो लोग बैलट की मशीन का हवाला देते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये चुनाव बैलट पेपर से हुए हैं। ‘बैलट की मशीन भाजपा को चुनाव जिताती है’ तो यह चुनाव इस तर्क को खारिज करता है।

शाह ने कहा कि राजग 2029 के चुनाव भी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी और उनके साथियों को मैं यह भी बताना चाहता हूं कि 2029 के आम चुनाव में राजग प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर आने वाला है और कांग्रेस की फिर से एक बार लगातार चौथी बार हार होने वाली है। इस देश की जनता मोदी जी के साथ है, भाजपा के साथ है, राजग के साथ है। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के दल राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1.5 किलोमीटर में 8 हजार की भीड़, ऐसे बनेंगे देश की आवाज? शाह का राहुल पर तंज