शाह ने किसे दिखाया लेवल, किसके पैर छूते हैं रवि किशन; आज शाम की टॉप-5 खबरें

Apr 17, 2026 07:13 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share

लोकसभा में चर्चा के दौरान अखिलेश यादव के टोकने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन पर तंज किया। वहीं, सांसद रवि किशन ने कहाकि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। इस पर सदन में ठहाके भी लगे। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

शाह ने किसे दिखाया लेवल, किसके पैर छूते हैं रवि किशन;  आज शाम की टॉप-5 खबरें

लोकसभा में चर्चा के दौरान अखिलेश यादव के टोकने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन पर तंज किया। वहीं, सांसद रवि किशन ने कहाकि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। इस पर सदन में ठहाके भी लगे। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

अखिलेश भाई, एक लेवल की बात चल रही है, कहां...लोकसभा में अमित शाह ने कसा तंज
परिसीमन विधेयक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे असली में एसी-एसटी सीटों की बढ़ोतरी के खिलाफ हैं। शाह ने कुछ आंकड़े दिए, जिस पर अखिलेश यादव ने आपत्ति दर्ज करवाई। इस दौरान, शाह ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव को कहा कि अखिलेश भाई, एक लेवल की बात चल रही है, कहां केंद्रीय विद्यालय कर रहे हो। दरअसल, अमित शाह उन लोकसभा सीटों का आंकड़ा बता रहे थे, जहां पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। पूरी खबर

हां, छूता हूं अपनी पत्नी के पैर, संसद में चर्चा के दौरान रवि किशन
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर चर्चा के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ। लोकसभा में गोरखपुर सांसद रवि किशन अपनी बात रख रहे थे। वहीं, स्पीकर की कुर्सी पर जगदंबिका पाल बैठे हुए थे। इसी दौरान जगदंबिका पाल ने रविकिशन से पूछा कि क्या आप अपनी पत्नी का पैर छूते हैं। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहाकि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि संघर्ष के दिनों में वह उनके साथ खड़ी रहीं। पूरी खबर

पूरी तरह खुल गया होर्मुज, लेबनान सीजफायर के बाद ईरान का ऐलान; क्या बोले ट्रंप
पश्चिम एशिया का संकट धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। लेबनान और इजरायल के बीच हुए सीजफायर के बाद ईरान ने व्यापारिक जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट के दरवाजे खोल दिए हैं। शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने इस्लामी सरकार के इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि सीजफायर की अवधि तक होर्मुज स्ट्रेट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री के इस ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी जानकारी देते हुए धन्यवाद कहा। पूरी खबर

ना डोसा ना इडली, चावल खाकर वर्कर ने बनाई बॉडी, फॉलो किया ये वर्कआउट प्लान
बॉडी और मसल्स बनाने के लिए आपको फैंसी डाइट और महंगे जिम की मेम्बरशिप की जरूरत नहीं। अगर आपको ये झूठ लगता है तो जरा इस कंस्ट्रक्शन वर्कर को देख लें। जिसने अपनी सिंपल सी डाइट और वर्कआउट प्लान से पूरी बॉडी को ट्रांसफार्म कर दिया है। चेन्नई के इस वर्कर ने बाइसेप्स, एब्स के साथ पूरी बॉडी को ट्रांसफार्म किया है। इंस्टाग्राम पर फिट ब्लॉग ने इस स्टोरी को शेयर किया है। जिसमे वर्कर ने बताया कि कैसे अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो कर उसने ये बॉडी ट्रांसफार्मेशन किया है। पूरी खबर

BJP नेता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को भाजपा नेता की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कांग्रेस विधायक के अलावा इस हत्या में शामिल 16 अन्य लोगों को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बुधवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े मामलों के लिए बैठी एक विशेष अदालत ने 10 साल पुराने मामले में यह फैसला दिया। पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें