Hindi NewsIndia NewsAmit Shah sharp reply to opposition on SIR Kangana said Modi hacks hearts not EVM Read Top News
SIR पर अमित शाह का विपक्ष को करारा जवाब, कंगना बोलीं- मोदी EVM नहीं दिल हैक करते हैं; टॉप- 5 न्यूज

SIR पर अमित शाह का विपक्ष को करारा जवाब, कंगना बोलीं- मोदी EVM नहीं दिल हैक करते हैं; टॉप- 5 न्यूज

संक्षेप:

Top News Today: बिहार के सीतामढ़ी से HIV के बढ़ते मामलों ने सबको चौंका दिया है। इस बीच खबर आई है कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के साथ दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

Dec 10, 2025 06:58 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लोकसभा में बुधवार को एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर जोरदार घमासान हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का सीधा आरोप लगाया। वहीं, कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है। दूसरी तरफ बिहार के सीतामढ़ी से HIV के बढ़ते मामलों ने सबको चौंका दिया है। इस बीच खबर आई है कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के साथ दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसआईआर को लेकर झूठ फैलाया गया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झूठ फैलाया गया और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई। चुनाव सुधारों पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 327 चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट बनाने का पूरा अधिकार देता है। शाह ने सदन में कहा कि क्या घुसपैठिए तय करेंगे कि देश का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौन बनेगा? उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है और किसी विदेशी नागरिक को भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर...

'पीएम मोदी EVM हैक नहीं करते, लोगों के दिल हैक करते हैं'

बुधवार को लोकसभा में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी EVM हैक नहीं करते, वो तो लोगों के दिलों को हैक करते हैं।” उन्होंने विपक्ष पर पिछले एक साल से SIR और वोटर लिस्ट के नाम पर हंगामा करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के मंगलवार के भाषण का जिक्र करते हुए कंगना ने तंज कसा कि विपक्ष ने सदन में एक विदेशी महिला की तस्वीर दिखाकर बवाल किया, जबकि उस महिला ने खुद सोशल मीडिया पर कई बार कहा है कि वह कभी भारत नहीं आई और उसका हरियाणा से कोई संबंध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस की हार का कारण वोटर लिस्ट नहीं: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद ईवीएम और वोटर लिस्ट को दोष देती है, जबकि सच यह है कि उसकी हार का असली कारण राहुल गांधी का नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि एक दिन कांग्रेस कार्यकर्ता खुद राहुल गांधी से हार का हिसाब मांगेंगे। शाह ने दोहराया कि एसआईआर केवल मतदाता सूची शुद्धिकरण की प्रक्रिया है और विपक्ष ने इसके जरिए पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र की छवि खराब करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार के सीतामढ़ी में 7400 से अधिक HIV मरीज मिले

बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV के मामलों में खतरनाक बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में अब तक करीब 7400 से ज्यादा लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। हर महीने 40-60 नए केस सामने आ रहे हैं। इनमें 400 से अधिक नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सदर अस्पताल के डॉ हसीन अख्तर ने बताया कि इसका मुख्य कारण प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या है जो दिल्ली, मुंबई और अन्य जगहों पर काम करते हैं और वहां असुरक्षित यौन संबंधों के कारण संक्रमित होकर लौटते हैं। इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी की पीएम मोदी और अमित शाह से दो घंटे लंबी बंद कमरे की बैठक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय कक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से करीब दो घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात की। यह बैठक मुख्य रूप से केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में महत्वपूर्ण नियुक्तियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई। इसमें मुख्य सूचना आयुक्त, आठ सूचना आयुक्त और सतर्कता आयुक्तों के चयन पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।