Hindi NewsIndia NewsAmit Shah says Pakistan terror headquarters launch pads destroyed Operation Sindoor
आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे; जवानों के बीच खूब गरजे अमित शाह

आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे; जवानों के बीच खूब गरजे अमित शाह

संक्षेप: भारतीय रक्षा बलों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत मई में पाकिस्तान में आतंकी बुनियादी ढांचे और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

Tue, 14 Oct 2025 03:13 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मानेसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया। शाह ने कहा, 'आतंकवादी कहीं पर भी छिपे हों, उन्हें छिपाने के लिए कितनी भी मजबूत व्यवस्था की गई हो मगर हमारे जवानों ने यह तय कर दिया है कि आपको दुनिया में कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिल सकती। भारत की सुरक्षा एजेंसियां आपको पाताल से भी ढूंढकर आतंकवादी कृत्य के लिए दंड देने को तैयार हैं।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब, गूगल निवेश करेगा 1.33 लाख करोड़ रुपए; ऐलान

अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'जिन आतंकवादियों ने हमला किया था उन्हें सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव के जरिए समाप्त करके विश्वास बढ़ाने का काम किया है।' आतंकवाद रोधी ब्लैक कैट कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के 41वें स्थापना दिवस पर उसके मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फोर्स का छठा केंद्र स्थापित करने जा रही है।

पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय रक्षा बलों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत मई में पाकिस्तान में आतंकी बुनियादी ढांचे और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। एनएसजी गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय आकस्मिक बल है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी। इसके ब्लैक कैट कमांडो जोखिम वाले वीआईपी की सुरक्षा के अलावा आतंकवाद रोधी और अपहरण रोधी अभियानों का भी जिम्मा संभालते हैं। एनएसजी के 5 मौजूदा केंद्र मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और गांधीनगर में हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।