Hindi NewsIndia Newsamit shah jungle raj attacks says 32000 killings and 12 massacre
लालू के जंगलराज में हुईं 32 हजार किडनैपिंग, NDA को जिताएं कि इटली तक लगे झटका: शाह

लालू के जंगलराज में हुईं 32 हजार किडनैपिंग, NDA को जिताएं कि इटली तक लगे झटका: शाह

संक्षेप:

होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि बिहार में लालू और उनकी पत्नी राबड़ी के राज में जंगल राज था, जिसका खात्मा नीतीश कुमार ने किया। अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में 32 हजार किडनैपिंग हुई थीं। इसके अलावा 12 बड़े नरसंहार हुए थे।

Thu, 30 Oct 2025 02:27 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

होम मिनिस्टर अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि बिहार में लालू और उनकी पत्नी राबड़ी के राज में जंगल राज था, जिसका खात्मा नीतीश कुमार ने किया। अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में 32 हजार किडनैपिंग हुई थीं। इसके अलावा 12 बड़े नरसंहार हुए थे। उन्होंने कहा कि आरजेडी चाहती है कि बिहार में जंगल राज को फिर से वापस ले आएं। ये लोग बिहार में विकास नहीं होने देना चाहते। गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लखीसराय की रैली में उन्होंने मतदाताओं से एनडीए को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप बूथ पर जाएं तो एनडीए के दलों के सिंबल पर वोट डालें। एनडीए को ऐसी जीत दिलाएं कि इटली तक उसके झटके महसूस हों। उन्होंने कहा कि लालू यादव में चारा घोटाला हुआ। नौकरी के बदले गरीब लोगों की जमीन ले ली गई। बाढ़ राहत के नाम पर घोटाला हुआ। अमित शाह ने कहा कि हम दो साल के अंदर ही लखीसराय में एक मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू और राबड़ी के दौर में जंगलराज के हालात थे और एनडीए ने सूबे में विकास किया।

राहुल गांधी का इटली में ननिहाल, इसलिए किया छठी मैया का अपमान

इस बीच राहुल गांधी ने भी एक रैली बिहार में की है और उन्होंने अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे कहते हैं कि बिहार में जमीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जमीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक औद्योगिक घराने को औने-पौने दामों पर भूखंड दे दिए गए। वहीं अमित शाह ने भी एक रैली में राहुल गांधी का नाम लेकर हमला किया। उन्होंने मुंगेर की रैली में कहा कि यहां सीता को छठी माता के रूप में पूजा जाता है। राहुल गांधी भारत की संस्कृति से अनभिज्ञ हैं। इसलिए उन्होंने इस देवी का अपमान किया क्योंकि इटली उनका ननिहाल है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।