Hindi NewsIndia NewsAmit Shah J P Nadda lashed out after PM Modi mother abused in Bihar Darbhanga voter adhikar yatra rahul gandhi tejaswi
कांग्रेस-RJD के मंच से PM मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बिफरे अमित शाह, नड्डा भी बरसे

कांग्रेस-RJD के मंच से PM मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर बिफरे अमित शाह, नड्डा भी बरसे

संक्षेप:

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

Thu, 28 Aug 2025 11:00 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गुरूवार को बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग को निंदनीय और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री ने अभद्र भाषा वाली वीडियो का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से तुरंत माफी मांगने को भी कहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि गुरुवार को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह मंच कांग्रेस विधायक मोहम्मद नौशाद के समर्थन में अलग से बना था। वीडियो सामने आने के बाद नौशाद ने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि जब यह घटना हुई तब वह वहां मौजूद नहीं थे।

अमित शाह भड़के

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है। शाह ने लिखा, “बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।”

देशवासी कभी नहीं करेंगे माफ

उन्होंने आगे कहा, “यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”

ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल

जेपी नड्डा ने भी की निंदा

वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस आरजेडी के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत माता जी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। यह अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों का बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार भी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।