Hindi NewsIndia NewsAmit Shah big statement culprits of Delhi blasts will punished in way world will see
ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी..; दिल्ली धमाके पर अमित शाह ने दी चेतावनी

ऐसी सजा देंगे कि दुनिया देखेगी..; दिल्ली धमाके पर अमित शाह ने दी चेतावनी

संक्षेप: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किला धमाके को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा इतनी कड़ी होगी कि पूरी दुनिया देखेगी, और इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे देश में इस तरह के हमले की हिम्मत न कर सके।

Thu, 13 Nov 2025 06:48 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किला धमाके को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा इतनी कड़ी होगी कि पूरी दुनिया देखेगी, और इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे देश में इस तरह के हमले की हिम्मत न कर सके। अमित शाह ने गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक धीमी रफ्तार हुंडई i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस हादसे में 12 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में भारी तबाही मच गई। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली में हुए इस धमाके का संबंध फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी नेटवर्क से है। शक के घेरे में आए कई लोगों को पहले से ही गिरफ्त में ले लिया गया है। जो फरार हैं, उनकी तलाश में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद फरीदाबाद का अल फलाह विश्वविद्यालय जांच के केंद्र में आ गया है।

गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक में मोदी सरकार ने दिल्ली के लाल किले के आसपास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट को साफ तौर पर आतंकवादी घटना करार दिया। बैठक में इस हादसे की कड़ी निंदा की गई तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।