ममता बनर्जी बोलीं कि वोट डालने से रोकने वाले को झाड़ू दिखाएं, जनता उन्हें ही दिखा रहीः अमित मालवीय
बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी जंग तीखी हो गई है। वायरल वीडियो में मतदाता टीएमसी के खिलाफ अपना गुस्सा जताते दिख रहे हैं। मालवीय ने 2 वीडियो शेयर किए, जिनमें एक में ममता रैली में झाड़ू दिखाने की बात कह रही हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता ने पहले लोगों से अपील की थी कि जो लोग उन्हें वोट डालने से रोकें, उन्हें झाड़ू दिखाएं। लेकिन अब उल्टा हो रहा है। जनता खुद झाड़ू उठाकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और नेताओं को वोट मांगने से रोक रही है। अमित मालवीय ने एक्स पर यह पोस्ट करते हुए लिखा कि ममता के अपने शब्द ही अब उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं।
बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी जंग तीखी हो गई है। वायरल वीडियो में मतदाता टीएमसी के खिलाफ अपना गुस्सा जताते दिख रहे हैं। मालवीय ने 2 वीडियो शेयर किए, जिनमें एक में ममता रैली में झाड़ू दिखाने की बात कह रही हैं और दूसरे में ग्रामीण लोग टीएमसी उम्मीदवार को झाड़ू दिखाकर गांव से भगा रहे हैं। अमित मालवीय की पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने झाड़ू उठा ली है और टीएमसी नेताओं को वोट मांगने आने पर भगा रही है। उन्होंने इसे भविष्यवाणी करार देते हुए लिखा कि किसी की बातें इतनी सटीक तरीके से उसी पर भारी पड़ना बहुत कम देखने को मिलता है।
ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार
अमित मालवीय की यह पोस्ट वायरल हो गई है और बंगाल चुनाव में टीएमसी से सवाल पूछे जा रहे हैं। इस बीच, ममता बनर्जी ने शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाकर निर्वाचन आयोग की मदद से भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख नाम जबरन हटाए गए, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनके सामने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर चुनौती पेश कर रहे हैं। ममता ने बीजेपी पर राज्य को विनाश की ओर धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी जनता के साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बांकुड़ा और पुरुलिया में रैलियों के दौरान ममता पर पीड़ित कार्ड खेलने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि टीएमसी के 15 साल के शासन में बंगाल में सिंडिकेट राज चला है और महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो यह सब खत्म होगा।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

