मेरे हीरो शरजील इमाम या… इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बीच इस नेता ने छोड़ी उद्धव ठाकरे की पार्टी

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को झटका लगा है, जब पार्टी के सबसे तेज-तर्रार और मुखर राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।

देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता सड़क पर उतरे हैं, इसी बीच महाराष्ट्र की सियासत से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सबसे मुखर और तेज-तर्रार प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि यह कदम न सिर्फ पार्टी के लिए, बल्कि इंडिया गठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है।

बता दें कि आनंद दुबे लंबे समय से पार्टी का चेहरा रहे हैं। वे हिंदी भाषी इलाकों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं। पिछले चार-पांच सालों से उन्होंने महाराष्ट्र के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय मामलों तक पार्टी का स्टैंड साफ किया है। ऐसे में उनके अचानक इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

क्या बोले आनंद दुबे?

इस्तीफा देने के बाद आनंद दुबे ने कहा कि मैं अपनी पार्टी शिवसेना (UBT) से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से पूरी तरह अलग हो रहा हूं। पिछले चार-पांच सालों से मैंने महाराष्ट्र के खास मामलों से लेकर नेशनल और यहां तक कि इंटरनेशनल मामलों तक पार्टी का स्टैंड लगातार साफ किया है। तो, क्या बदला? रातों-रात कुछ नहीं होता। कई महीनों से मैं चुपचाप सह रहा था और बहुत परेशान महसूस कर रहा था।

उन्होंने आगे कहा कि वे हिंदुत्व और सनातन धर्म के उन आदर्शों को आवाज नहीं दे पा रहे थे, जो उन्हें बहुत प्यारे हैं। हर पार्टी की एक विचारधारा होती है। मैं एक पार्टी वर्कर हूं जो वीर सावरकर को मानता है और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानता है। मैं एक एक्टिविस्ट हूं जो छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना रोल मॉडल मानता हूं। पता नहीं, जो लाइन मुझे बोलनी है, वह मुझे ठीक नहीं लगती।

इस दौरान आनंद दुबे ने साफ कहा कि उनके नायक शरजील इमाम या उमर खालिद नहीं हैं। उनके नायक ध्रुव राठी भी नहीं हैं। मेरे नायक स्मित मच्छर हैं; वह आदमी जिन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को बजरंगबली की अपार शक्ति दिखाई। फिर भी हमारी पार्टी की तरफ से एक भी ट्वीट नहीं आया।

इस्तीफे की वजह

दुबे के बयान से साफ है कि वे पार्टी की मौजूदा दिशा और कुछ मुद्दों पर असहमत हैं। वे लंबे समय से चुपचाप सहन कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें लगा कि वे अपनी मूल विचारधारा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे। हिंदुत्व, सनातन धर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके इस्तीफे का बड़ा कारण है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेरे हीरो शरजील इमाम या… इस नेता ने छोड़ी उद्धव ठाकरे की पार्टी