Hindi NewsIndia NewsAmid tensions with the US India and China are healing old wounds direct flights resume after five years
US से तनाव के बीच भारत और चीन भर रहे पुराने घाव, 5 साल बाद शुरू हुई सीधी उड़ान

US से तनाव के बीच भारत और चीन भर रहे पुराने घाव, 5 साल बाद शुरू हुई सीधी उड़ान

संक्षेप:

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान की बहाली को दोनों देशों में सामान्य होते रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। गलवान घाटी में साल 2020 में हुए सैन्य झड़प के बाद संबंध तल्ख हो गए थे। अगस्त में जिनपिंग से मुलाकात के बाद पहली बार पीएम मोदी ने उड़ान शुरू करने का ऐलान किया था।

Mon, 27 Oct 2025 06:02 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी हवाई सेवा रविवार को उस समय बहाल हो गई जब इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता-ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान रात 10 बजे रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद यह पहली उड़ान है जो किसी भारतीय शहर से चीन के लिए गई है। कोविड-19 महामारी और सीमा तनाव के कारण दोनों देशों के बीच सीधा हवाई संपर्क लंबे समय से ठप था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि यह उड़ान प्रतिदिन संचालित की जाएगी। उड़ान रवाना होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआई) पर एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक चीनी यात्री ने दीप प्रज्वलित किया, जो नयी मित्रता और सहयोग का प्रतीक था।

कार्यक्रम में एनएससीबीआई हवाई अड्डा निदेशक डॉ. पी. आर. बौरिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) तथा इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी उपस्थित थे।

चीन के डिप्टी कॉन्सल जनरल किन योंग ने रविवार को कहा, 'आज भारत और चीन के संबंधों के लिए बहुत अहम दिन है। पांच सालों के निलंबन के बाद यह द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा सुधार है। हम लंबे समय से इसकी उम्मीद कर रहे थे और यह हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए काफी अहम है।' उन्होंने उड़ान शुरू होने के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात से मिला पहला नतीजा बताया है।

उन्होंने कहा, 'चीनी पक्ष की तरफ से भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं और बीते सालों में हमारे नेताओं ने आम सहमति दिखाई है और आज सीधी उड़ान का बहाल होना दो नेताओं के बीच समझौते का पहला नतीजा है।'

अमेरिका से तल्खी के बीच शुरुआत

भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान की बहाली को दोनों देशों में सामान्य होते रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। गलवान घाटी में साल 2020 में हुए सैन्य झड़प के बाद संबंध तल्ख हो गए थे। अगस्त में जिनपिंग से मुलाकात के बाद पहली बार पीएम मोदी ने उड़ान शुरू करने का ऐलान किया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।