एसआईर पर रार के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी, वोट डिलीट पर क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

एसआईआर पर चल रहे विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी आई है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह कोई भी ऐसा आदेश नहीं देगा, जिसमें चुनाव आयोग से कहा जाए कि महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम ना हटाए जाएं।

Bombay High Court
एसआईआर पर विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी।

एसआईआर पर चल रहे विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी आई है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह कोई भी ऐसा आदेश नहीं देगा, जिसमें चुनाव आयोग से कहा जाए कि महाराष्ट्र में मतदाताओं के नाम ना हटाए जाएं। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायाधीश अद्वैत सेठना की एक डिवीजन बेंच ने कहा कि वह न्यायिक शिष्टाचार का पालन करेगी। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2025 में पारित आदेश का हवाला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश में विभिन्न हाई कोर्ट को उनके-अपने राज्यों के विशेष गहन संशोधन या उस प्रक्रिया से संबंधित किसी अन्य पहलुओं से जुड़े याचिकाओं की सुनवाई करने से रोक दिया गया था।

क्या बोले चुनाव आयोग के वकील

चुनाव आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष कुंभकौणि ने जजों को बताया कि कई हाई कोर्ट्स ने एसआईआर के ऐसे पहलुओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, याचिकाकर्ताओं से कहा गया है कि वे यह स्पष्ट करें कि क्या सुप्रीम कोर्ट उन मामलों को सुन सकता है या नहीं।

बेंच ने कहा कि जब पहले से ही एक प्रतिबंधात्मक आदेश है, तो वह तुरंत मामले को नहीं सुनेगी। बेंच को बताया गया कि यह मामला फिर से सुप्रीम कोर्ट में 8 अक्टूबर को सुनवाई के लिए निर्धारित है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पहले ही प्रतिबंधात्मक आदेश हैं। एक समानांतर मुकदमे से कोई फायदा नहीं होगा। पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने दी जाए।

ठुकरा दी याचिकाकर्ता की अपील

इस पर याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा, ‘मीलॉर्ड्स, तब तक कृपया अपने आदेश में इतना कह दें कि महाराष्ट्र में किसी भी वोटर को मतदाता सूची से हटाया न जाए। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘नहीं, नहीं, हम ऐसा कोई आदेश नहीं देने वाले...हम न्यायिक शिष्टाचार का पालन करेंगे। मामले पर सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी गई है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईर पर रार के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी, वोट डिलीट पर क्या कहा