Hindi NewsIndia NewsAmid political pressure twist in case IPS Puran Kumar funeral took place on ninth day, daughters lighten funeral pyre
प्रेशर और ट्विस्ट के बीच नौवें दिन हुआ IPS पूरन कुमार का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखग्नि; उमड़ी भीड़

प्रेशर और ट्विस्ट के बीच नौवें दिन हुआ IPS पूरन कुमार का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखग्नि; उमड़ी भीड़

संक्षेप: रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तत्कालीन महानिरीक्षक के पद पर तैनात IPS अफसर पूरन कुमार ने कथित तौर पर तब खुद को गोली मार ली थी, जब उनकी पत्नी अमनीत पूरन कुमार जापान की आधिकारिक यात्रा पर गई हुई थीं।

Wed, 15 Oct 2025 05:20 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का आज नौवें दिन पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे कोठी से पूरन कुमार की अंतिम यात्रा निकली, जो सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में पहुंची। यहां उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी बेटियों ने गमगीन माहौल में उनकी चिता को मुखग्नि दी। इस दौरान दिवंगत पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के साथ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और श्याम सिंह राणा, एसीएस गृह सुमिता मिश्रा, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले सुबह पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस पूरे प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगे। उन्होंने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित सरकारी बंगले पर खुद को गोली मार ली थी।

ये भी पढ़ें:पूरन कुमार के सुसाइड पर ASI संदीप को नाचना चाहिए था, मर क्यों गए: कांग्रेस नेता

पत्नी बोली, मुझे न्यायपालिका और पुलिस पर पूरा भरोसा

वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार ने कहा कि यूटी पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के आश्वासन और हरियाणा सरकार द्वारा आरोपी अधिकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्होंने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा कि पोस्टमॉर्टम समय पर होना जरूरी है, ताकि सबूत मिल सकें और न्याय हो सके।

ये भी पढ़ें:पूरन कुमार की घरवाली भ्रष्टाचारी, महिलाओं के साथ…; ASI ने वीडियो में ये सब बताया

सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा, "मुझे न्यायपालिका और पुलिस अधिकारियों पर पूरा भरोसा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जांच पेशेवर, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से की जाएगी, ताकि कानून के अनुसार सच्चाई सामने आ सके। जांच दल को मेरा पूरा सहयोग मिलता रहेगा ताकि प्रक्रिया में तेजी आए और जल्द से जल्द न्याय मिले।" उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने के मद्देनजर, इस समय कोई और सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया जाएगा और मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे मामले की संवेदनशीलता का सम्मान करें।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।