इंडिगो उड़ान संकट के बीच पुणे एयरपोर्ट पर नजर आया बाघ, क्या है पूरा मामला
इंडिगो की उड़ान संकट के बीच पुणे एयरपोर्ट पर बाघ दिखने की घटना ने रहस्य बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में यह बाघ ट्रैप कैमरों में दो बार नजर आ चुका है।

इंडिगो की उड़ान संकट के बीच पुणे एयरपोर्ट पर बाघ दिखने की घटना ने रहस्य बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में यह बाघ ट्रैप कैमरों में दो बार नजर आ चुका है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब यह बाघ एयरपोर्ट के कैमरे में कैद हुआ है। अप्रैल से लेकर अभी तक कई बार ऐसा हो चुका है, जब यह बाघ एयरपोर्ट परिसर में नजर आया। हालांकि अपनी चालाकी के चलते बाघ अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया है।
डिप्टी कंजर्वेटर महादेव मोहिते ने कहाकि इस बार बाघ को ज्यादा बेहतर ढंग से देखा गया है। अब इसके पकड़े जाने के चांसेज काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाघ इस बार काफी आराम से टहल रहा है। मोहिते का कहना है कि वर्तमान इंडिगो संकट के चलते एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन काफी कम है। रातें शांत हैं। यह बात अधिकारियों के पक्ष में जाती है। इन हालात में बाघ को जाल में फंसाने में आसानी होनी चाहिए।
हवाई अड्डे पर तेंदुए को अप्रैल से मध्य अगस्त के बीच कई बार देखा गया। इसमें 28 अप्रैल को सुबह और शाम को देखा गया। इसके बाद यह गायब हो गया और नवंबर के अंत तक दिखाई नहीं दिया। वर्तमान में, एयरसाइड और हवाई अड्डे की सीमा के साथ 15 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। तीन टनल-स्टाइल केज ट्रैप भी लगाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में कैमरों और केज की संख्या बढ़ाने की योजना है। जानवर को पकड़ने के पहले प्रयास असफल रहे क्योंकि, अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ अत्यंत चतुर था और प्रलोभन के बावजूद भी केज में प्रवेश नहीं करता था।
इससे पहले ऐसा लग रहा था कि तेंदुआ इलाके में बस गया है। इसके बाद यह चर्चा हुई थी कि ट्रांक्विलाइजर बंदूकों से तेंदुए को बेहोश करके उसे पकड़ा जाए। हालांकि काफी ऑब्जर्वेशन के बाद यह समझ में आया कि बाघ से कोई खतरा नहीं है। इसके बाद हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ को सतर्क रहने और रनवे और आस-पास के क्षेत्रों में काम करते समय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।


