Hindi NewsIndia NewsAmid controversy over SIR, Parliament will discuss Vande Mataram,10 hours allotted PM Modi will participate
SIR पर घमासान के बीच वंदे मातरम पर संसद में होगी चर्चा, PM मोदी भी लेंगे हिस्सा; 10 घंटे का समय अलॉट

SIR पर घमासान के बीच वंदे मातरम पर संसद में होगी चर्चा, PM मोदी भी लेंगे हिस्सा; 10 घंटे का समय अलॉट

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक, सरकार लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा करा सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर चर्चा के लिए 10 घंटे समय अलॉट किया है। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस चर्चा में शामिल होंगे।

Dec 01, 2025 06:17 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार,1 दिसंबर) से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने इस सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की है। चर्चा नहीं कराए जाने की वजह से दोनों सदनों में आज हंगामा हुआ और विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए। इस बीच, केंद्र सरकार ने वंदे मातरम पर इसी हफ्ते संसद में विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार इसी हफ्ते लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा करा सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसके लिए 10 घंटे का समय अलॉट किया है। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस चर्चा में भाग लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार ने इस सप्ताह इस पर विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति दे दी है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए सभी दलों को इसमें भाग लेने का न्योता दिया है। दूसरी, तरफ, विपक्षा दलों ने इस चर्चा में कोई खास रूचि नहीं दिखाई है।

ये भी पढ़ें:SIR हो या चुनाव सुधार,चर्चा से पीछे नहीं सरकार; विपक्ष से रिजिजू की भी एक मांग

विपक्ष SIR पर तत्काल चर्चा कराने पर अड़ा

विपक्षी दल देश के 12 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा दिल्ली आत्मघाती बम धमाके और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की खराब स्थिति पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है। संसद सत्र के पहले दिन इसी मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा भी हुआ। विपक्ष SIR पर तत्काल चर्चा कराने पर अड़ा रहा लेकिन सरकार ने फिलहाल इस पर सहमति नहीं दी है। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की विपक्ष की मांग पर विचार कर रही है और इस मांग को खारिज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव सुझार समेत किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ नहीं, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मदनी पर जोरदार पलटवार

मदनी के बयान के बाद वंदे मातरम पर विवाद गहराया

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान के बाद वंदे मातरम पर विवाद गहराया हुआ है। शनिवार को भोपाल में महमूद मदनी ने कहा था कि मुर्दा कौमें सरेंडर करती हैं। अगर कहा जाएगा 'वंदे मातरम' बोलो...तो वे बोलना शुरू कर देंगी। जिंदा कौम हालात का मुकाबला करती है। राजनीतिक दलों ने मदनी के इस बयान की जमकर आलोचना की है। अब सरकार ने वंदे मातरम पर विशेष चर्चा का आयोजन किया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।