Hindi NewsIndia NewsAmid announcement of Babari Masjid lay foundation stone Bengal Governor CV Ananda Bose in action directs officials
6 दिसंबर को बंगाल में गहराई अनहोनी की आशंका, गवर्नर ने खुद संभाली कमान; अफसरों को क्या आदेश

6 दिसंबर को बंगाल में गहराई अनहोनी की आशंका, गवर्नर ने खुद संभाली कमान; अफसरों को क्या आदेश

संक्षेप:

TMC विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद ज़िले में अयोध्या की ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। हालांकि, तृणमूल ने इससे दूरी बना ली है ।

Tue, 2 Dec 2025 10:34 PMPramod Praveen भाषा, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखने की घोषणा के मद्देनजर मंगलवार को राज्य सरकार से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। बोस ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो प्रशासन को एहतियातन लोगों को हिरासत में लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कबीर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद ज़िले में अयोध्या की ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। हालांकि, तृणमूल ने इससे दूरी बना ली, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया कि लोगों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है।

अयोध्या में कारसेवकों ने छह दिसंबर 1992 को ‘बाबरी मस्जिद’ को ध्वस्त कर दिया था। उनका दावा था कि मस्जिद रामजन्म भूमि मंदिर तोड़कर बनाई गई थी। लोक भवन (राजभवन का नया नाम) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने विधायक की घोषणा पर गहरी चिंता व्यक्त करने के बाद एक ‘कड़ा निर्देश’ जारी किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल इस घटनाक्रम से बेहद चिंतित हैं, जिसमें एक विधायक ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद नाम से एक मस्जिद की नींव रखने की तारीख तय कर दी है। उन्होंने राज्य सरकार को इस संदर्भ में सभी एहतियाती कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं।’’

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।