'इनसे कुछ नहीं होगा' अभिजीत दीपके के बाद राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉकरोच जनता पार्टीऔर अभिजीत दीपके की आलोचना करने के बाद अब हॉलिवुड सिंगर मैरी मिलबेन राहुल गांधी पर भी हमाल करने लगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग केवल तबाही लाते हैं।

Marry Millben
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा, राहुल गांधी एकता का संदेश नहीं दे सकते

भारत में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर अब अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भी बयानबाजी कर रही हैं। मिलबेन ने दावा किया कि इन प्रदर्शनों के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है। उन्होंने कहा कि कि बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर इन लोगों की फंडिंग कौन कर रहा है। उन्होंने दावा किया, इसके पीछे भी वही लोग हैं जो कि कई ऐसे प्रदर्शनों को फंड देते हैं। खास तौर पर जब कोई दक्षिणपंथी नेता सत्ता में होता है तो ये लोग फंड करते हैं और उनका नाम है जॉर्ज सोरोस। वहीं शुक्रवार को एक और वीडियो पोस्ट करते हुए मिलबेन ने राहुल गांधी पर हमला किया।

मिलबेन ने दावा किया कि दुनियाभर में जॉर्ज सोरोस अराजकतावादी प्रदर्शनों को फंड करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके ने खुद यह बात कबूली थी कि जॉर्ज सोरोस उनकी मदद करते हैं। उन्होंने यह बयान बुधवार को दिया था। मिलबेन ने अभिजीत दीपको को सलाह दी कि वह प्रधानमंत्री के साथ बैठकर बात करें और अपनी ऊर्जा को देश की प्रगति में लगाएँ।

राहुल गांधी का भी लिया नाम

मिलबेन ने कहा कि देश के युवाओं को गलत रास्ते पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी का भी नाम लेते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी केवल शोर मचा रही है। इसमें कोई भी समाधान नहीं है। आवाज ऐसी होनी चाहिए जो कि एकता का संदेश दे और लोगों को साथ लाए। आपकी आवाज ऐसे बदलाव के लिए होनी चाहिए जो देश का हित करे। राहुल गांधी और दीपके किसी तरह की एकता के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें देश से कोई मतलब ही नहीं है। वे केवल शोर मचा रहे हैं। ऐसे व्यवहार से हमेशा तबाही आती है।

अभिजीत दीपके का जवाब

अभिजीत दीपके ने कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने देश के मुद्दों से निपटने में सक्षम हैं। किसी बाहरी के दखल की जरूरत नहीं है।

वहीं मैरी मिलबेन ने कहा, अभिजीत दीपके सच सभी को मुक्त कता है। आप पर भी यह लागू होता है और सच यह है कि आप कामयाब नहीं हुए तो अमेरिका से फंडिंग करने वाले आपका साथ नहीं देंगे। तुम सफल नहीं हो सकते क्योंकि गलत काम करने वाले कभी सफल नहीं होते। तुम्हें अमेरिका से ली हुई शिक्षा का उपयोग करना चाहिए और भारत को आगे बढ़ाने में योगदाने देना चाहिए।

आपको बता दें कि मिलबेन ने 2021 में किसान आंदोलन के दौरान भी कृषि कानूनों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए ही कमद उठाए हैं। इसके दो साल बाद मणिपुर की हिंसा पर भी उन्होंने कहा था कि भारत की जनता को अपने नेता पर भरोसा है। उन्होंने गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री का विरोध किया था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'इनसे कुछ नहीं होगा' अभिजीत दीपके के बाद राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी गायिका