Hindi NewsIndia NewsAmerica will reward those who deport themselves also offering free air tickets
खुद से डिपोर्ट होने वालों को इनाम देगा अमेरिका, फ्री एयर टिकट का भी ऑफर

खुद से डिपोर्ट होने वालों को इनाम देगा अमेरिका, फ्री एयर टिकट का भी ऑफर

संक्षेप:

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने ऐलान किया है कि 31 दिसंबर तक जो  लोग सीबीपी होम ऐप्लिकेशन पर जाकर सेल्फ डिपोर्ट का ऑप्शन चुनेंगे उन्हें तीन हजार डॉलर का स्टाइपेंड और फ्री एयर टिकट दिया जाएगा। 

Dec 23, 2025 07:53 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतने वाले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अब अपनी इच्छा से देश छोड़ने वाले लोगों को एक ऑफर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने ऐलान किया है कि बिना दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे विदेशी अगर अपनी इच्छा से देश छोड़ते हैं तो उन्हें 3000 डॉलर दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें अपने देश जाने के लिए फ्री एयर टिकट भी दिया जाएगा।

डीएचएस की प्रेस रिलीज के मुताबिक 21 दिसंबर से पहले जो लोग सीबीपी होम मोबाइलल ऐप्लिकेशन में खुद से डिपोर्ट करने का ऑप्शन चुनेंगे उन्हें यह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि देश ना छोड़ पाने के लिए अगर कोई जुर्माना लगाया गया है तो वह भी माफ कर दिया जाएगा।

होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि पहले खुद से डिपोर्ट होने के ऑप्शन चुनने पर 1 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाता था। अब इसे तीन गुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हॉलिडे सीजन में अमेरिका छोड़ने वालों को छूट दी गई है। बता दें कि जनवरी 2025 से 19 लाख लोग अपनी इच्छा से ही अमेरिका छोड़ चुके हैं। वहीं क्रिसमस सीजन में सेल्फ डिपोर्ट के लिए दिया जाने वाला स्टाइपेंड तिगुना कर दिया गाय है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग खुद से डिपोर्ट होने का ऑप्शन नहीं चुनेंगे अगर वे पकड़े जाएंगे तो जबरन उन्हें अपने देश भेज दिया जाएगा। बता दें कि भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि 15 दिसंबर से अमेरिका ने मानक वीजा जांच प्रक्रिया के तहत सभी एच1बी और एच4 आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का विस्तार किया है। यह जांच इन दोनों वीजा श्रेणियों के लिए सभी देशों और सभी राष्ट्रीयताओं के आवेदकों पर वैश्विक स्तर पर की जा रही है। दूतावास द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह संक्षिप्त बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में इस महीने के अंत में होने वाले हजारों एच1बी वीजा आवेदकों के पूर्व निर्धारित साक्षात्कार अचानक कई महीनों के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

अमेरिकी दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "एच1बी और एच4 वीजा आवेदकों के लिए विश्वव्यापी अलर्ट: 15 दिसंबर से, विदेश विभाग ने मानक वीजा स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में सभी एच1बी और एच4 आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का विस्तार किया है। यह जांच एच1बी और एच4 वीजा के लिए सभी राष्ट्रीयताओं के सभी आवेदकों के लिए विश्व स्तर पर की जा रही है।"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;