अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं 5 शर्तें; बंगाल में खेत में मिले वोटर कार्ड तो TMC दफ्तर से आधार; टॉप-5

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Top News Today: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने चल रही बातचीत के बीच ईरान के सामने पांच बड़ी शर्तें रख दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन ने पुराने प्रतिबंधों और नीतिगत फैसलों से ईरान को हुए नुकसान का कोई मुआवजा देने से इनकार कर दिया है।

अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं 5 शर्तें; बंगाल में खेत में मिले वोटर कार्ड तो TMC दफ्तर से आधार; टॉप-5

Top News Today: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने चल रही बातचीत के बीच ईरान के सामने पांच बड़ी शर्तें रख दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन ने पुराने प्रतिबंधों और नीतिगत फैसलों से ईरान को हुए नुकसान का कोई मुआवजा देने से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में दो बड़ी घटनाओं ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। रविवार को बीरभूम जिले के नानूर ब्लॉक के किरनाहर इलाके में एक खेत में बड़ी संख्या में EPIC वोटर कार्ड बिखरे पड़े मिले। यह खेत एक पूर्व बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के घर के बगल में है। वहीं, बिधाननगर में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर से 100 से अधिक आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं 5 सख्त शर्तें

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं हैं। अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमले की आशंका के बीच पांच बड़ी शर्तें रख दी हैं। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वॉशिंगटन ने ईरान को लगाए गए प्रतिबंधों और नीतिगत फैसलों से हुए नुकसान के लिए कोई मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया है। इन शर्तों के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई इन शर्तों को स्वीकार करेंगे या नहीं। यदि इनकार किया तो मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत, तीन घायल

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार सुबह यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य भारतीय श्रमिक घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास के मुताबिक, मॉस्को क्षेत्र में हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूतावास अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सोशल मीडिया पर जारी बयान में दूतावास ने कहा कि हम इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और कंपनी प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान में मुस्लिम नामों वाले मोहल्लों को फिर से हिंदू नाम दिए गए

पाकिस्तान में एक अनोखा मामला सामने आया है। लाहौर समेत कई इलाकों में हिंदू बहुल मोहल्लों के नाम बदलकर उन्हें उनके पुराने हिंदू नाम वापस दिए जा रहे हैं, जिन्हें पहले मुस्लिम नाम दिए गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में लाहौर में नौ मोहल्लों के नाम बदले गए। उदाहरणस्वरूप, ‘सुन्नतनगर’ का नाम बदलकर ‘संतनगर’ कर दिया गया। यह कवायद पुरानी पहचान बहाल करने के तहत की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

‘सनातन को खत्म करना होगा’ वाले बयान पर उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ीं

सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान देने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री के समक्ष दिए गए ‘सनातन को खत्म करना ही होगा’ वाले बयान पर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भी उदयनिधि की इसी तरह की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। इस बार बयान विधानसभा सदन के अंदर दिया गया है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में खेत में बिखरे वोटर कार्ड, TMC दफ्तर से 100 से ज्यादा आधार कार्ड बरामद

पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग घटनाओं ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। बीरभूम जिले के नानूर ब्लॉक के किरनाहर इलाके में खेत में बड़ी संख्या में EPIC वोटर कार्ड बिखरे पड़े मिले। वहीं, बिधाननगर में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर से 100 से अधिक आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। बीरभूम की घटना एक पूर्व बूथ लेवल अधिकारी के घर के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पढ़ें पूरी खबर…

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।