वहां BJP का कोई नहीं था, सब जनता का गुस्सा; ममता बनर्जी पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु अधिकारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जहां ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ वहां ना तो कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही बीजेपी का झंडा था। इसका मतलब यह जनता का गुस्सा है। 

Suvendu Adhikari
ममता बनर्जी पर हमले के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- यह जनता का गुस्सा है

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के एक मृत कार्यकर्ता के परिजन से मिलने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर जाते समय पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को जिस विरोध का सामना करना पड़ा, वह "जनता के भारी गुस्से" को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वहां ना तो कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही पार्टी का झंडा था।

हलीशहर जाते समय प्रदर्शनकारियों ने ममता के वाहन को घेर लिया, 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उनकी कार पर कथित तौर पर कीचड़, जूते और पत्थर फेंके। वह तृणमूल कांग्रेस के उस कार्यकर्ता के परिजन से मिलने जा रही थीं, जिसकी कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

बीजेपी का कोई कार्यकर्ता वहां नहीं था- सीएम

शुभेंदु ने घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने कहा, "आपने (ममता) इतनी चोरी की है कि आपको लोगों के मुंह से अपने लिए 'चोर' सुनना ही पड़ेगा।" शुभेंदु ने सवाल किया कि ममता ने 'अभया' (आरजी कर दुष्कर्म-हत्याकांड की पीड़िता) की दूसरी बरसी पर उसके परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की।

उन्होंने कहा, “आप (ममता) आज अभया के घर जा सकती थीं। गले में तौलिया डालकर रत्ना देबनाथ के पास जा सकती थीं और माफी मांग सकती थीं-यह कहते हुए कि आपसे गलती हो गई। मुझे यकीन है कि वह आपको माफ कर देतीं।” अभया की मां रत्ना देबनाथ हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा विधायक चुनी गई हैं।

कांग्रेस ने की ममता बनर्जी पर हमले की निंदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले की निंदा की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में ''अराजकता और भय'' का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। गहलोत ने एक बयान में कहा, 'भाजपा के शासन ने अराजकता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। उत्तर 24 परगना में आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला बदले की राजनीति के सबसे घृणित रूप का स्पष्ट उदाहरण है।

बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर उन्हें निशाना बनाने के लिए ''गुंडों'' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को भाजपा समर्थकों द्वारा धमकाया जा रहा था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवहां BJP का कोई नहीं था, सब जनता का गुस्सा; ममता पर हमले के बाद बोले CM शुभेंदु