
तेजस्वी थे सबसे पॉपुलर फेस, बिहार चुनाव पर अखिलेश; महागठबंधन को लेकर कही यह बात
संक्षेप: बिहार चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि बिहार चुनाव में सबसे पॉपुलर फेस अगर कोई था तो वो तेजस्वी थे। अखिलेश ने आगे कहा कि मैंने बहुत बूथ लेवल की एनालिसिस मैंने नहीं की है। लेकिन रिजल्ट से मुझे दिख रहा है।
बिहार चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि बिहार चुनाव में सबसे पॉपुलर फेस अगर कोई था तो वो तेजस्वी थे। अखिलेश ने आगे कहा कि मैंने बहुत बूथ लेवल की एनालिसिस मैंने नहीं की है। लेकिन जो रिजल्ट मुझे दिख रहा है उसके आधार पर मैं यही कह सकता हूं कि तेजस्वी को सबसे ज्यादा वोट नहीं मिला है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने महागठबंधन पर भी अपनी राय रखी है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि महागठबंधन में एक पॉजिटिव अप्रोच थी। वो नौकरियां देना चाहते थे। वो बिहार को विकसित बनाना चाहते थे। सपा प्रमुख ने एनडीए पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दूसरी तरफ लोग थे, डिवीजन की बात कर रहे थे। पुरानी बातें ज्यादा कर रहे थे। पीछे की तरफ देख रहे थे। अखिलेश ने कहा कि जो विजन लेकर चलते हैं वो आगे देखते हैं, जो डिवीजन की बात करेंगे वो पीछे की बात करेंगे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने महागठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे महागठबंधन का साथी है। जो इंडिया गठबंधन बना है या महागठबंधन जो बन रहे हैं, वो इसी कांसेप्ट पर बन रहा है कि जिस प्रदेश में जो क्षेत्रीय दल मजबूत है, उसी के नेतृत्व में बाकी अन्य दल काम करेंगे। गौरतलब है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 202 सीटों तक पहुंच गया है। वहीं राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया है। लालू के एक पुत्र तेजस्वी यादव को किसी तरह राघोपुर में जीत हासिल हो गई, लेकिन उनके बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव महुआ से हार गए। महागठबंधन में उप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। उसके सभी 13 उम्मीदवारों हार गये। भाकपा को भी इस बार कोई सीट नहीं मिली।






