अजित पवार विमान हादसे की जांच CBI को देने का अनुरोध, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

Feb 22, 2026 10:40 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अजित पवार विमान हादसे की जांच CBI को देने का अनुरोध, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, फडणवीस ने कहा कि‘महायुति’ सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि विमान दुर्घटना के संबंध में सभी संदेह दूर हो जाएं।

फडणवीस ने कहाकि मुझे राकांपा (भाजपा की सहयोगी पार्टी) से एक पत्र मिला था। इसमें विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई थी और मैंने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और राज्य सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ​​की जांच के साथ-साथ सीबीआई भी जांच करेगी। पुणे जिले में बारामती के पास उतरने का प्रयास करते समय विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और उसमें सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना 28 जनवरी को हुई थी।

भतीजे रोहित ने उठाए हैं सवाल
अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने विमान दुर्घटना की परिस्थितियों और संदिग्ध गड़बड़ी के संबंध में कई आरोप लगाए थे। रोहित पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि घटना की जांच पूरी होने तक नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू को इस्तीफा देने के लिए कहा जाए। उन्होंने लियरजेट 45 विमान का संचालन करने वाली वीएसआर और उसके नायडू के साथ कथित संबंध को लेकर भी सवाल उठाए थे।

इस बीच, फडणवीस ने कहा कि डीजीसीए वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रहा है और इसकी सभी 'लॉगबुक' की जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा और अटकलों से बचना होगा। संबंधित उचित प्राधिकारी इसकी जांच करेंगे। सभी राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए जांच को महत्वपूर्ण बताते हुए फडणवीस ने कहा कि वह कई बार वीएसआर विमान से यात्रा कर चुके हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।