Hindi NewsIndia NewsAjit Pawar in Maharashtra said that after Lok Sabha defeat he called Shivraj Singh Chouhan and prepared Ladki Bahin
महाराष्ट्र की लड़की बहिन योजना में 'मामाजी' का हाथ, ममता बनर्जी को किसने कहा शेरनी; टॉप-5 न्यूज

महाराष्ट्र की लड़की बहिन योजना में 'मामाजी' का हाथ, ममता बनर्जी को किसने कहा शेरनी; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन लगाया और लाड़ली बहन योजना की पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के लिए लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की।

Jan 09, 2026 06:59 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने लाडकी बहिन योजना को शुरू करने की कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन मिलाया और लाड़ली बहन योजना की पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद महाराष्ट्र के लिए इसे तैयार किया गया। दूसरी तरफ केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का समर्थन मिला है। मुफ्ती ने उन्हें शेरनी करार दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

बड़ा धक्का, फिर 'मामा जी' को लगाया फोन; लड़की बहिन योजना पर क्या बोले अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को तगड़ा झटका लगने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सलाह पर लड़की बहिन योनजा लॉन्च की गई थी। उन्होंने कहा कि शिवराज मध्य प्रदेश में पहले ही लाडली बहन योजना शुरू कर चुके थे। अजित पवार ने कहा कि कोई भी वेलफेयर स्कीम सरकार का खर्च बढ़ाती है। हालांकि महाराष्ट्र के विकास के साथ कभी समझौता नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

वो 'शेरनी', झुकने वालीं नहीं; CM ममता की तारीफ में महबूबा मुफ्ती पढ़ रहीं कसीदे

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘शेरनी’ बताया है। शुक्रवार को महबूबा ने ममता की तारीफ करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ‘बहुत बहादुर’ हैं और वह झुकेने वाली नहीं हैं। मुफ्ती बृहस्पतिवार को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म ‘आई-पैक’ के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई छापेमारी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…

हम बंगाल जीतेंगे, 2029 तक केंद्र में नहीं टिकेगी भाजपा सरकार; ममता का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में जारी अपनी रैली में भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहें कितनी भी कोशिश कर लें, वह बंगाल नहीं जीत पाएगी। 2026 में होने वाले चुनाव में जीत का दावा करते हुए सीएम ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल जीतने के बाद उन्हें दिल्ली भी जीतनी होगी। भारतीय जनता पार्टी अब भारत पर शासन नहीं कर सकती। पढ़ें पूरी खबर…

वेनेजुएला पर एक और हमला करने वाला था अमेरिका, ट्रंप बोले- रोक दिया क्योंकि…

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाने के लिए सबसे पहले अमेरिका ने वहां की राजधानी कराकास पर हमला बोला था। इस हमले में राजधानी धमाकों से गूंज उठी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुलासा किया है कि मादुरो को घर से उठाने के बाद अमेरिकी सेना वेनेजुएला पर दूसरे चरण का हमला करने के लिए तैयार थी। लेकिन उन्होंने इस हमले को रोक दिया। बकौल, ट्रंप इस हमले को रोका गया क्योंकि वेनेजुएला की नया प्रशासन अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के संकेत दे रहा है, उसने हाल ही में कई राजनैतिक कैदियों को रिहा किया है। पढ़ें पूरी खबर…

क्या ईरान छोड़कर भागने वाले हैं खामेनेई? डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से हलचल तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में संकेत दिया है कि वे देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप से खामेनेई के रूस जाने की खबरों के बारे में पूछे गया। इस पर उन्होंने कहा, 'वे कहीं जाने की सोच रहे हैं, हालात बहुत खराब हो रहे हैं।' यह बयान ईरान में चल रहे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है, जहां आर्थिक संकट और महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हैं या उन्हें मारते हैं, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा और उन्हें बहुत जोर का झटका देगा। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।