मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के सिक्योरिटी चीफ से अजील डोभाल की बातचीच, क्या है वजह?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की। दोनों ने पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव के बीच क्षेत्रीय घटनाओं और दोनों देशों के आपसी हितों पर चर्चा की। यह बातचीत भारतीय नाविकों और नागरिकों पर हमलों के तुरंत बाद हुई है।

Ajit Doval
ईरान के सिक्योरिटी चीफ से अजील डोभाल की बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और ईरान के उनके समकक्ष मोहसेन रेजाई ने सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पश्चिम एशिया में बढ़ती दुश्मनी के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तथा दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा हुई। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रेजाई ने डोभाल से बात की और 'नवीनतम क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम तथा दोनों देशों के आपसी लाभ के मुद्दों' पर विचार साझा किए। भारतीय पक्ष की ओर से इस बातचीत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

यह फोन बातचीत उन घटनाओं के बाद हुई, जिनमें भारतीय नागरिक प्रभावित हुए। रियाद (सऊदी अरब) के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय की मौत हुई और 10 अन्य घायल हुए। इसके दो दिन बाद यह बातचीत हुई। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय चालक दल वाले दो व्यापारी जहाजों पर हमले के एक दिन बाद भी यह बात हुई। एमटी पेट्रोल डॉल्फिन जहाज पर ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता बताए गए थे।

पिछले महीने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से मुलाकात की थी। मोदी ने पश्चिम एशिया के विवाद को बातचीत से सुलझाने की अपील की और समुद्री रास्तों की आजादी तथा नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी ने भारत की पुरानी स्थिति दोहराई कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।

भारत ईरान के साथ अपने लंबे संबंधों और खाड़ी के अरब देशों के साथ अपनी दोस्ती के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। खाड़ी देशों पर ईरानी सेना ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की वजह से कई बार हमले किए हैं। भारतीय पक्ष होर्मुज के पास व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों से भी नाराज है, जिनमें भारतीय नाविक मारे गए और घायल हुए। पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक मारे गए 18 भारतीयों में से 11 नाविक हैं। यह संघर्ष फरवरी में ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमलों से शुरू हुआ था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के सिक्योरिटी चीफ से अजील डोभाल की बातचीत, क्या वजह?