मेट्रो-ट्रेन-सड़क; जहां वो रोकें, वहीं धरने पर बैठ जाइए: नेहा बोरा ने क्यों दिलाई भारत छोड़ो आंदोलन की याद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरी हुई है तो उसे पूरे देश को बंद कर देना चाहिए।

All India Students' Association (AISA) national president Neha Bora
वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने की खास अपील।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समेत कई संगठनों द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में एक तरफ सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, वहीं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कल की ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है ताकि दूसरे राज्यों से प्रदर्शनकारी दिल्ली न पहुंचे।

इस बीच, वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने देशवासियों से बड़ी अपील की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि जैसे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने आंदोलनकारियों को बड़े पैमाने पर गिरफ्तार किया था, बावजूद इसके आंदोलन नहीं रुका था; उसी तरह इस प्रदर्शन से पहले भी लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, दिल्ली आने से रोका जा रहा है लेकिन सरकार की इन कोशिशों के बावजूद ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

यह देश में अघोषित आपातकाल

बोरा ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह आंदोलन नहीं रुकेगा, हम हार नहीं मानेंगे। देश के लोकतंत्र और अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। जीत जनता की होगी!" उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, “इतिहास फिर दोहरा रहा है। 1942 में, जब 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया जाता है तो कुछ घंटों के ही अंदर हमारी आजादी के लिए लड़ रहे नेताओं को गिरफ्तार करके जेलों में बंद कर दिया जाता है। आज जब पूरे देशभर में बड़े पैमाने पर लोगों को घरों से ही गिरफ्तार किया जा रहा है, हमें ढूंढ़ने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस घूम रही है, दिल्ली आने वावी ट्रेनों को रोका जा रहा है, 57 मेट्रो स्टेशन बंद हो गए हैं; सेना, फौज और तमाम सुरक्षा बलों और पैरा मिलिट्री फोर्सेज को दिल्ली में उतारा जा रहा है, तो यह सरकार द्वारा देश में अघोषित आपातकाल है। और जैसे 1942 के आंदोलन में नेताओं की गिरफ्तारी से भारत छोड़ो आंदोलन नहीं रुका था, वैसे ही ये आंदोलन भी नहीं रुकेगा। अगर हम सब कल गिरफ्तार हो जाते हैं, तो आपलोग, जो जंतर-मंतर की तरफ कूच करने जा रहे हैं, आपको इस आंदोलन का नेतृत्व करना है। आपको जहां रोका जाए, जिस मेट्रो स्टेशन पर, जिस रेलवे स्टेशन पर रोका जाए, वहीं धरने पर बैठ जाइए और मांग करते हुए कहिए SIR वापस लो। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी ही होगी। इससे पीछे हम नहीं हटेंगे।”

पूरे देश को बंद कर देना चाहिए

दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरी हुई है तो उसे पूरे देश को बंद कर देना चाहिए। दीपके का यह बयान 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने के बीच आया है। CJP ने SIR में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इस बीच, रेलवे बोर्ड ने 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दोपहर दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आग्रह किया है, ताकि युवाओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके। यहां इस घटनाक्रम पर पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए सरकार की अनुमति की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान है। दीपके ने कहा, ''अगर आप युवाओं से डरे हुए हैं तो पूरे देश को बंद कर दीजिए।''दिल्ली पुलिस ने कॉजपा को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेट्रो-ट्रेन-सड़क; जहां वो रोकें, वहीं धरने पर बैठ जाएं: युवाओं से ये किसकी अपील